- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से ...
MP News: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मुख्यमंत्री निवास पर की भेंट

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भोपाल पहुंचे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुख्यमंत्री निवास पर की भेंट की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्ष पूर्ण होने पर मध्यप्रदेश के खेल और युवा कल्याण विभाग मंत्री विश्वास सारंग के साथ शूटिंग एकेडमी पहुंचकर खिलाड़ियों के साथ संवाद भी किया।
इस दौरान शिक्षा मंत्री प्रधान ने बताया कि देश में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पहली बार स्किल पर काम किया। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से स्पोर्ट्स और फिजिकल एजुकेशन को बढ़ाने का काम किया है। जिसके माध्यम से खेल और पढ़ाई साथ साथ चल सकते हैं इसके लिए अलग से कोर्स वर्क तैयार किया जा रहा है। खिलाड़ियों की अपार आईडी के माध्यम से एकेडमिक और अचीवमेंट्स को जोड़ा जाएगा। इंटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी को क्रेडिट स्कोर से जोड़ने की व्यवस्था की जा रही है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस दौरान कहा प्रधानमंत्री ने पहली बार IIT जैसे संस्थानों में स्पोर्ट्स कोटा दिया गया है, आने वाले 20 वर्षों में हमे आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ना हैं, 2036 का ओलंपिक हमारा लक्ष्य है। प्रधानमंत्री के 2047 में विकसित भारत के सपने को हमे पूरा करना है, जब हम आजादी के 100 वर्ष पूरे करें तब हमारा देश विकसित भारत, महाशक्ति भारत के रूप में आगे बढ़े।
आपको बता दें पीएम मोदी के कार्यकाल को 12 साल पूरे होने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री भोपाल आए हुए है, राज्य की राजधानी में कई कार्यक्रम रखे गए। प्रधान ने भोपाल के सूरज नगर में स्वच्छ भारत अभियान के तहत आयोजित सफाई अभियान में भी श्रमदान किया। जिसमें स्थानीय विधायक भगवान दास सबनानी और सांसद आलोक शर्मा मौजूद रहे।
Created On :   13 Jun 2026 11:57 AM IST









