MP News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रसिद्ध शास्त्रीय नर्तक डॉ. पुरू दाधीच को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रसिद्ध शास्त्रीय नर्तक डॉ. पुरू दाधीच को दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कत्थक नृत्य की ‘दाधीच शैली’ के प्रवर्तक और ‘पद्म श्री’ से सम्मानित डॉ. पुरु दाधीच को 'संगीत नाटक अकादमी रत्न' से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई दी है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कत्थक नृत्य की ‘दाधीच शैली’ के प्रवर्तक और ‘पद्म श्री’ से सम्मानित डॉ. पुरु दाधीच को 'संगीत नाटक अकादमी रत्न' से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई दी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि डॉ. दाधीच ने भारत की शास्त्रीय नृत्य परंपरा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

उनके इस सम्मान से कला, साहित्य व संस्कृति की नगरी इंदौर सहित संपूर्ण मध्यप्रदेश की प्रतिष्ठा राष्ट्रीय स्तर पर और बढ़ी है।

Created On :   13 Jun 2026 1:13 AM IST

Tags

Next Story