म.प्र. में महिला सशक्तिकरण: सीहोर जिले की सीमा मेवाड़ की बदली जिंदगी, अब दूसरों को भी बना रही हैं सशक्त, दे रही हैं लोगों को रोजगार

सीहोर जिले की सीमा मेवाड़ की बदली जिंदगी, अब दूसरों को भी बना रही हैं सशक्त, दे रही हैं लोगों को रोजगार
  • मजबूत इरादा कुछ भी करवा सकता है कुछ भी
  • सीहोर की सीमा मेवाड़ा ने अपनी मेहनत से बढ़ीं आगे
  • पीएम सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम योजना का मिला लाभ

डिजिटल डेस्क, भोपाल। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम योजना के तहत एमपी सरकार ये सुनिश्चित कर रही है कि महिलाएं सशक्त होने की राह पर आगे बढ़ें। शहर के साथ-साथ गांव की महिलाओं को भी आगे बढ़ने का मौका मिले। प्रधानमंत्री की इस योजना के तहत उद्यमों के विकास और औपचारिककरण में मदद करना होता है। इसका ही फायदा मध्य प्रदेश के सीहोर जिले की रहने वाली सीमा मेवाड़ को मिला है। छोटे से गांव रामखेड़ी में रहने वाली सीमा एक गृहिणी थीं। लेकिन उन्होंने अनपी मेहनत और जज्बे से नमकीन बनानी शुरू की थी। अब वे अपना घर और जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ और लोगों को भी रोजगार देती हैं।

पहले रहती थीं सीमा मेवाड़ काफी परेशान

सीहोर में रहने वाली सीमा मेवाड़ का जीवन काफी संघर्षों से भरा था। वह दिनभर घर के कामों में व्यस्त रहती थीं। उनके ऊपर परिवार की जिम्मेदारियां भी थीं और रोज उनके पास सिर्फ ये ही काम हो गया था। लेकिन उनके मन में कुछ अच्छा कर दिखाने का जज्बा था और उनको अपनी पहचान बनानी थी। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण योजना की मदद से 3 लाख 40 हजार रुपए का लोन लिया है। लोन मिलने के बाद से ही उन्होंने अपने घर की जिम्मेदारियों को उठाना शुरू कर दिया। उन्होंने छोटे स्तर से नमकीन बनाने का काम शुरू किया और एक छोटी सी यूनिट से शुरुआत की थी। इसके बाद धीरे-धीरे उनकी नमकीनें लोगों को पसंद आने लगीं और उनका बिजनेस बढ़ता गया।

लोगों को दिया रोजगार

शुरुआत में काम मुश्किल था लेकिन धीरे-धीरे काम बढ़ता गया और उनकी मेहनत का तोहफा उनको मिलने लगा। इसके बाद उनके नमकीन का बिजनेस थोक नमकीन सप्लाई में बदल गया। आज सीमा के वर्कशॉप प मशीनों से नमकीन बनने लगी है। खास बात ये है कि, इस काम में 9 लोगों को रोजगार भी दिया जाता है। जो महिलाएं घर से नहीं निकलती थीं अब वो यहां आकर काम करती हैं और अपने घर की मदद करती हैं।

Created On :   30 May 2025 6:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story