चुनावी सभा: 'नेहरू की गलती... देश की 1 लाख किलोमीटर से ज्यादा जमीन आज भी चाइना के पास', सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि कांग्रेस या किसी पार्टी का नेता आए कोई इस बात के लिए नहीं कहेगा कि हम इस देश में सरकार बनाएंगे तो हमारे द्वारा अतीत की इस बात की माफी मांगी जाएगी कि नेपाल से हमारे संबंध खराब क्यों थे..नेपाल से भारत के संबंध हजारों साल से बहुत अच्छे थे.... केवल नेपाल ही नहीं हमारे देश की चारों तरफ की सीमाएं अगर असुरक्षित थी तो इसका सबसे बड़ा कारण क्या है? अभी कांग्रेस के जो साहिबजादे हैं.... उनकी पांचवीं पीढ़ी के पहले पर नाना नेहरू जी ने गलती की इस देश के अंदर 1 लाख किलोमीटर से ज्यादा जमीन आज भी चाइना के पास है। ये पाप कांग्रेस के माथे है। लंबे समय तक यह कलंक हमारे माथे रहा है।
Created On :   22 May 2024 4:56 PM IST
Next Story











