जिले में 265 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड वारासिवनी में सबसे अधिक 379 मि.मी. एवं लांजी में सबसे कम 121 मि.मी. वर्षा!

265 mm in the district The average rainfall record is highest in Varaseoni at 379 mm. And the lowest in lanji is 121 mm. Rain!
जिले में 265 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड वारासिवनी में सबसे अधिक 379 मि.मी. एवं लांजी में सबसे कम 121 मि.मी. वर्षा!
जिले में 265 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड वारासिवनी में सबसे अधिक 379 मि.मी. एवं लांजी में सबसे कम 121 मि.मी. वर्षा!

डिजिटल डेस्क | बालाघाट 01 जून 2021 से प्रारंभ हुए चालू वर्षा सत्र में 09 जुलाई 2021 तक बालाघाट जिले में 265 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की गई है। जबकि गत वर्ष इसी अवधि में 259 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई थी। 09 जुलाई 2021 को प्रातः 8 बजे समाप्त हुए 24 घंटों के दौरान बालाघाट जिले में 33 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 1447 मि.मी. है। माह जुलाई में सामान्य रूप से 558 मि.मी. वर्षा हो जाना चाहिए और उसमें से 09 जुलाई तक 372 मि.मी. वर्षा होना चाहिए। कार्यालय अधीक्षक भू-अभिलेख बालाघाट से प्राप्त जानकारी के अनुसार 09 जुलाई 2021 को प्रातः 8 बजे समाप्त हुए 24 घंटों के दौरान बालाघाट तहसील में 66 मि.मी., वारासिवनी तहसील में 36 मि.मी., बैहर तहसील में 07 मि.मी., लांजी तहसील में 35 मि.मी., कटंगी तहसील में 38 मि.मी., किरनापुर तहसील में 40 मि.मी., खैरलांजी तहसील में 40 मि.मी., लालबर्रा तहसील में 22 मि.मी., बिरसा तहसील में 00 मि.मी., परसवाड़ा तहसील में 50 मि.मी. एवं तिरोड़ी तहसील में 28 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

इस प्रकार बीते 24 घंटों में बालाघाट जिले में कुल 33 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई है। चालू वर्षा सत्र के दौरान 01 जून से 09 जुलाई 2021 तक बालाघाट तहसील में 262 मि.मी., वारासिवनी तहसील में 379 मि.मी., बैहर तहसील में 274 मि.मी., लांजी तहसील में 121 मि.मी., कटंगी तहसील में 271 मि.मी., किरनापुर तहसील में 279 मि.मी., खैरलांजी तहसील में 126 मि.मी., लालबर्रा तहसील में 246 मि.मी., बिरसा तहसील में 298 मि.मी., परसवाड़ा तहसील में 259 मि.मी. एवं तिरोड़ी तहसील में 300 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई है। इस प्रकार बालाघाट जिले में चालू वर्षा सत्र में अब तक कुल 265 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई है। गत वर्ष 2020 में इसी अवधि में बालाघाट तहसील में 324 मि.मी., वारासिवनी तहसील में 274 मि.मी., बैहर तहसील में 393 मि.मी., लांजी तहसील में 260 मि.मी., कटंगी तहसील में 188 मि.मी., किरनापुर तहसील में 225 मि.मी., खैरलांजी तहसील में 93 मि.मी., लालबर्रा तहसील में 169 मि.मी., बिरसा तहसील में 292 मि.मी., परसवाड़ा तहसील में 345 मि.मी. एवं तिरोड़ी तहसील में 289 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी।

Created On :   10 July 2021 9:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story