शिवपुरी हादसा: झरने में बहे 9 लोगों में से 8 के शव मिले

5 bodies recovered of those swept away in waterfall at MP’s Shivpuri
शिवपुरी हादसा: झरने में बहे 9 लोगों में से 8 के शव मिले
शिवपुरी हादसा: झरने में बहे 9 लोगों में से 8 के शव मिले

डिजिटल डेस्क, शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी में झरने में बहे 9 लोगों में से 8 के शव मिल गए हैं। शुक्रवार को पार्वती नदी के अलग-अलग क्षेत्रों से ये शव मिले हैं। बता दें कि शिवपुरी से लगभग 55 किलोमीटर दूर सुल्तानगढ़ में 15 अगस्त को पानी की तेज धारा में चट्टानों पर 50 से ज्यादा लोग फंस गए थे। इसमें से 45 लोगों को रेस्क्यू टीम ने स्थानीय लोगों की सहायता से सुरक्षित बाहर निकाल लिया था।

मोहना पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि इन 5 लोगों की शिनाख्त ग्वालियर के निवासी निशिकांत कुशवाहा, अभिषेक कुशवाहा, लोकेन्द्र कुशवाहा, सूरज और फेज खान के तौर पर हुई है। अन्य चार लापता लोगों की तलाश की जा रही है। मालूम हो कि 15 अगस्त को छुट्टी के चलते बड़ी संख्या में लोग सुल्तानगढ़ के पास झरने पर पिकनिक मनाने के लिए पहुंचे थे। अचानक जलस्तर बढ़ जाने से पर्यटक यहां फंस गए। जिसके बाद पुलिस, ITBP, IAF, BSF, SDRF और नेवी की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

रेस्क्यू टीम की पांच स्थानीय युवकों ने भी मदद की थी। बचाव कार्य में निजाम खान, बलराम भागीरथ, कल्लन बाथम, रामसेवक और देवेंद्र सिंह ने अहम भूमिका निभाई थी। देर रात करीब 1.11 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ था और 2.18 बजे महज एक घंटे में पूरा हो गया। इन युवकों ने एक-एक कर 45 लोगों को बचाया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोगों को बचाने वाले पांचों रियल हीरोज को सम्मान निधि के रूप में 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा की थी।

Created On :   17 Aug 2018 4:18 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story