जिले में 611 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड गत वर्ष की तुलना में 199 मि.मी. कम वर्षा हुई है इस वर्ष!

जिले में 611 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड गत वर्ष की तुलना में 199 मि.मी. कम वर्षा हुई है इस वर्ष!
औसत वर्षा रिकार्ड जिले में 611 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड गत वर्ष की तुलना में 199 मि.मी. कम वर्षा हुई है इस वर्ष!

डिजिटल डेस्क | बालाघाट 01 जून 2021 से प्रारंभ हुए चालू वर्षा सत्र में 18 अगस्त 2021 तक बालाघाट जिले में 611 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की गई है। जबकि गत वर्ष इसी अवधि में 810 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई थी। इस प्रकार जिले में गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष 199 मिमी वर्षा कम हुई है। 18 अगस्त 2021 को प्रातः 8 बजे समाप्त हुए 24 घंटों के दौरान बालाघाट जिले में 27 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 1447 मि.मी. है। माह अगस्त में सामान्य रूप से 445 मि.मी. वर्षा होना चाहिए और 18 अगस्त तक जिले में 1027 मि.मी. वर्षा होना चाहिए। चालू वर्षा ऋतु में सबसे अधिक 843 मि.मी. वर्षा बालाघाट तहसील में और सबसे कम 268 मि.मी. वर्षा खैरलांजी तहसील में रिकार्ड की गई है।

कार्यालय अधीक्षक भू-अभिलेख बालाघाट से प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 अगस्त 2021 को प्रातः 8 बजे समाप्त हुए 24 घंटों के दौरान बालाघाट तहसील में 16 मि.मी. एवं वारासिवनी तहसील में 10 मि.मी., बैहर तहसील में 61 मि.मी., लांजी तहसील में 15 मि.मी., कटंगी तहसील में 13 मि.मी., किरनापुर तहसील में 50 मि.मी., खैरलांजी में 07 मि.मी., लालबर्रा तहसील में 30 मि.मी., बिरसा तहसील में 45 मि.मी., परसवाड़ा में 32 मि.मी. एवं तिरोड़ी तहसील में 19 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई है। इस प्रकार बीते 24 घंटों में बालाघाट जिले में कुल 27 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई है। चालू वर्षा सत्र के दौरान 01 जून से 18 अगस्त 2021 तक बालाघाट तहसील में 843 मि.मी., वारासिवनी तहसील में 831 मि.मी., बैहर तहसील में 594 मि.मी., लांजी तहसील में 378 मि.मी., कटंगी तहसील में 524 मि.मी., किरनापुर तहसील में 645 मि.मी., खैरलांजी तहसील में 268 मि.मी., लालबर्रा तहसील में 733 मि.मी., बिरसा तहसील में 608 मि.मी., परसवाड़ा तहसील में 734 मि.मी. एवं तिरोड़ी तहसील में 570 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

इस प्रकार बालाघाट जिले में चालू वर्षा सत्र में अब तक कुल 611 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई है। गत वर्ष 2020 में इसी अवधि में बालाघाट तहसील में 846 मि.मी., वारासिवनी तहसील में 781 मि.मी., बैहर तहसील में 1062 मि.मी., लांजी तहसील में 706 मि.मी., कटंगी तहसील में 631 मि.मी., किरनापुर तहसील में 768 मि.मी., खैरलांजी तहसील में 278 मि.मी., लालबर्रा तहसील में 1107 मि.मी., बिरसा तहसील में 1011 मि.मी., परसवाड़ा तहसील में 1049 मि.मी. एवं तिरोड़ी तहसील में 662 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी।

Created On :   19 Aug 2021 9:13 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story