मनरेगा मजदूरी भुगतान में भंडारा जिले ने मारी बाजी

bhandara district have top in MNREGA wages payment
मनरेगा मजदूरी भुगतान में भंडारा जिले ने मारी बाजी
मनरेगा मजदूरी भुगतान में भंडारा जिले ने मारी बाजी

डिजिटल डेस्क, भंडारा। MNREGA के अंतर्गत मजदूरों को तय समय में मजदूरी का भुगतान करने में भंडारा जिले ने बाजी मारते हुए राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। MNREGA के मजदूरों को काम पूर्ण होने के उपरांत तय समय पर मेहनताना देना अनिवार्य है। जिले में 93.58 प्रतिशत मजदूरी तय समय पर दी जा चुकी है। समय पर मजदूरी अदा करने का भंडारा पैटर्न अब राज्य में भी लागू करने की सूचना प्रधान सचिव रोगायो ने दी है।

नई नीति बनाई

MNREGA के अंतर्गत हुए कामों की मजदूरी समय पर प्रदान करने कानून में प्रावधान रखा गया है। जबकि कई बार मजदूरों को रुपए के लिए कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते हैं। जिला प्रशासन ने इससे विपरित जाकर अलग नीति बनायी। वर्ष 2016-17 में 92 प्रतिशत व वर्ष 2017-18 में 93.58 प्रतिशत मजदूरी तय समय में दी गई। इस वर्ष के अंत तक 55 प्रतिशत से अधिक मजदूरों को मेहनताना प्रदान करने का नियोजन किया गया है। उद्देश्य पूर्ति हेतु जिला प्रशासन ने विशेष कार्यप्रणाली पर अमल किया है।

MNREGA के मजदूरों को समय पर मजदूरी देने के साथ ही आधार के माध्यम से मजदूरी प्रदान करने में भंडारा जिला राज्य में पहले नंबर पर है। जिले में कुल दो लाख 90 हजार 867 सक्रिय मजदूरों में से अभी तक एक लाख 60 हजार सक्रिय मजदूरों को आधार प्रणाली द्वारा मजदूरी दी जा रही है।

Created On :   18 July 2017 6:18 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story