- Home
- /
- शैक्षणिक दस्तावेज लेने घर बुलाया और...
शैक्षणिक दस्तावेज लेने घर बुलाया और किया दुष्कर्म

डिजिटल डेस्क,नागपुर। तीन अलग-अलग स्थानों पर दुष्कर्म की वारदातें हुईं। यशोधरा नगर थानांतर्गत शैक्षणिक दस्तावेज देने तथा समझौता कराने की आड़ में दो लोगों ने युवती से दुष्कर्म किया। वही पांचपावली और वाड़ी थानांतर्गत शादी का झांसा देकर दो िकशोरियों से दुष्कर्म िकया गया। इनमें से एक प्रकरण में नाबालिग आरोपी लिप्त है। प्रकरण संबंधित थानों में दर्ज किए गए हैं।
युवती ने सरकारी नौकरी के लिए दिए थे दस्तावेज
पीड़ित 23 वर्षीय युवती डी.फार्मा की छात्रा है। सरकारी नौकरी के लिए पीड़िता ने अपने शैक्षणिक दस्तावेज आरोपी कमर अली कारंजावाला (45), हुड़को कालोनी निवासी को दिए थे। कमर अली कैटरिंग का काम करता है। पीड़िता ने जब कमर अली से अपने दस्तावेज मांगे, तो दस्तावेज लेने के लिए कमर अली ने पीड़िता को अपने घर बुलाया और दस्तावेज देने के बदले में 15 अप्रैल से 26 जून 2022 के बीच उससे दुष्कर्म िकया। यह बात िकसी को बताने पर परिजनों को जान से मारने की धमकी दी।
आरोपी के साथी से मदद मांगी तो उसने भी बनाया शिकार
डरी-सहमी पीड़िता ने यह बात घर में न बताकर कमर अली के परिचित आसिफ शेख, यशोधरा नगर निवासी को बताई, ताकि वह दस्तावेज दिलाने में उसकी मदद कर सके। आसिफ ने भी समझौता करने की आड़ में पीड़िता को अपने घर बुलाया और उसने भी उससे दुष्कर्म िकया। मामला थाने पहुंचने पर गुरुवार की रात प्रकरण दर्ज कर कमर अली को िगरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार को अदालत में पेश कर उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पांचपावली क्षेत्र निवासी 13 वर्षीय छात्रा अध्ययनरत है। सोशल मीडिया पर उसकी आरोपी जितेश संजय नामदेव (22) से पहचान हुई। 26 जून 2022 को स्कूल छूटने के बाद आरोपी जितेश जबरन पीड़िता को मोटरसाइकिल पर बिठाकर ताजबाग परिसर में ले गया और वहां पीड़िता को मंगलसूत्र पहनाकर शादी होने का नाटक िकया। पश्चात उससे दुष्कर्म िकया। वाड़ी में भी 17 वर्षीय िकशोरी को शादी का झांसा देकर 16 वर्षीय िकशोर ने भी दिसंबर 2021 से अभी तक दुष्कर्म िकया।
Created On :   2 July 2022 6:39 PM IST