- Home
- /
- यलगार रैली में कांग्रेस-भाजपा...
यलगार रैली में कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं की आपसी भिड़ंत

डिजिटल डेस्क, बुलढाणा। कांग्रेस की यलगार रैली के दौरान शहर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों ओर के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की। इसके कारण काफी समय तक तनावपूर्ण माहौल रहा।
पुलिस को हालात पर काबू करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। इस बीच जिप की महिला बालकल्याण सभापति के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बदसलूकी का आरोप भी लग रहा है राज्य सरकार द्वारा घोषित कर्जमाफी की तथाकथित पोल खोलने के लिए कांग्रेस की ओर से पूरे राज्य में यलगार रैली निकालने फैसला लिया गया था।
इस आंदोलन की शुरुआत बुलढाणा से की गई। रैली में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक चव्हाण, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष माणिकराव ठाकरे समेत कई राज्यस्तर के नेता शामिल हुए। इस बीच जिला परिषद की महिला एवं बालकल्याण सभापति श्वेता महाले के नेतृत्व में कुछ भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी और भाजपा के कार्यकर्ता जयस्तंभ चौक में आए और कांग्रेस के यलगार रैली का शांतिपूर्ण ढंग से विरोध करने लगे। इससे गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ता भी भाजपा कार्यकर्ताओं के पास पहुंचे और दोनों तरफ के कार्यकर्ताओं में हाथापाई शुरू हो गई।
Created On :   13 July 2017 4:53 PM IST