- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- कोविड टीकाकरण महाअभियानः आज डेढ़ लाख...
कोविड टीकाकरण महाअभियानः आज डेढ़ लाख डोज वैक्सीन का लक्ष्य!

By - Bhaskar Hindi |30 Sept 2021 11:39 AM IST
कोविड टीकाकरण महाअभियानः कोविड टीकाकरण महाअभियानः आज डेढ़ लाख डोज वैक्सीन का लक्ष्य!
डिजिटल डेस्क | सतना कोविड टीकाकरण महाअभियान के तहत जिले के शत-प्रतिशत वयस्क व्यक्तियों को टीके की प्रथम डोज दिलाने 30 सितम्बर को अभियान चलेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक अवधिया ने बताया कि जिले के विकासखंडो में डेढ़ लाख कोविशील्ड डोज का वितरण किया गया है।
इनमें अमरपाटन 16 हजार, मैहर 25 हजार, मझगवां और रामपुर बघेलान 16-16 हजार, सोहावल 18 हजार सतना अर्बन 16 हजार, रामनगर 12 हजार, नागौद 16 हजार और उचेहरा को 15 हजार डोज वैक्सीन दी गई है। सतना अर्बन में 47 टीकाकरण केन्द्र, मझगवां में 56 केन्द्र, उचेहरा में 49 टीकाकरण केन्द्र अमरपाटन विकासखंड में 51 केन्द्र, रघुराजगनर में 52 केन्द्र और विकासखंड नागौद में 64 टीकाकरण केन्द्र बनाये गये हैं।
Created On :   30 Sept 2021 2:38 PM IST
Next Story