- Home
- /
- पहले प्लास्टिक का उत्पादन रोकें फिर...
पहले प्लास्टिक का उत्पादन रोकें फिर व्यापारियों पर लगाएं जुर्माना

डिजिटल डेस्क, अमरावती। हालही में अमल में लाए गए कानून के अनुसार सिंगल यूज प्लास्टिक पर सरकार ने पाबंदी लगाई है। इस कानून पर कड़ा अमल शासकीय अधिकारी कर रहे हंै। व्यापारियों से मनमाना जुर्माना वसूला जा रहा है। इस कारण व्यापारियों में रोष है। सरकार ने जो प्लास्टिक पर्यावरण की दृष्टि से योग्य है उसके उत्पादन पर ही पहले निर्बंध लगाने चाहिए और उसके शहर में प्रवेश पर कड़ी पाबंदी लगानी चाहिए। इस तरह की मांग व्यापारियों की कार्यशाला में की गई। सिंगल यूज प्लास्टिक की पाबंदी पर कानून द्वारा की गई व्यवस्था की जानकारी व्यापार क्षेत्र में काम करनेवालों को होनी चाहिए। इस उद्देश्य से मंगलवार को बुटी प्लॉट स्थित जमनाबा लोहाणा महाजनवाड़ी में कार्यशाला का आयोजन किया गया था।
अमरावती चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष विनोद कलंत्री की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में मनपा के पूर्व सभापति तुषार भारतीय व मुख्य मार्गदर्शक के रूप में जिला पर्यावरण अधिकारी जितेंद्र पुर्ते व पर्यावरण विशेषज्ञ डॉ. संगीता इंगोले ने मार्गदर्शन कर उपस्थितों की संदेह का समाधान किया। इस समय मंच पर रिटेल किराना के अध्यक्ष आत्माराम पुरसवानी, रेस्टॉरेंट लॉजिंग के अध्यक्ष बिट्टू सलुजा, सचिव सारंग राऊत, खाद्यपेय मंडल के चंद्रकांत पोपट, बीयरबार के अध्यक्ष गजानन राजगुरे आदि उपस्थित थे। इस कार्यशाला में अमरावती चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष विनोद कलंत्री ने कहा कि 1 जुलाई से अमल में लाए गए इस नियम की विस्तृत जानकारी सभी व्यापारियों को मिलनी चाहिए। इस उद्देश्य से यह आयोजन किया गया है।
फिलहाल शहर में बड़ी मात्रा में व्यापारियों पर जुर्माना लगाया जा रहा है। सरकार ने अगर जो प्लास्टिक पर्यावरण की दृष्टि से अयोग्य है। उसके उत्पादन पर ही निर्बंध लगाना चाहिए और उसके प्रवेश पर कड़ी पाबंदी लगाई तो योग्य होगा। कार्यशाला को सारंग राऊत, तुषार भारतीय, डॉ. संगीता इंगोले, जितेंद्र पुर्ते आदि ने मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन राजेश मित्तल ने और आभार प्रदर्शन चंद्रकांत पोपट ने किया। कार्यशाला में दिलीपभाई पोपट, ओम खेमचंदानी, संतोष चांडक, बालकिशन पांडे, सचिन जोशी, नितिन राठी, प्रभू आहूजा, मनोज विंचुरकर, हर्ष केसरवानी, प्रेमचंद भुजवानी, अमित मंत्री, अबीद हुसैन, देवेश आडतिया, श्रीकांत साहू, महेंद्र आडतिया, उमेश भुतडा, अनिल खरपे, बालासाहब भोंडे, देवेश राजा, पंकज सावरकर, कपील मतानी, अक्षय नागपुरे, सुरेश वसानी, अंकित उपाध्याय, संजय देवडा, निखील तिवारी, जयेश चौधरी आदि प्रमुखता से उपस्थित थे।
Created On :   28 July 2022 12:54 PM IST