- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- बालाघाट
- /
- मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने...
मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने रेडक्रास में दी 11 हजार रुपये की राशि!
By - Aditya Upadhyaya |18 Jun 2021 6:59 AM GMT
मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने रेडक्रास में दी 11 हजार रुपये की राशि!
डिजिटल डेस्क | बालाघाट मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ बालाघाट द्वारा कोविड-19 महामारी से निपटने के लिये जिला रेडक्रास सोसायटी बालाघाट को 11 हजार रूपये सहायता राशि का दान दिया गया है।
मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष श्री के.जी. बिसेन के नेतृत्व में कर्मचारी संघ के सदस्यों ने अपर कलेक्टर श्री शिवगोविंद मरकाम को 11 हजार रुपये की राशि का चेक सौंपा।
इस अवसर पर श्री संघ के पदाधिकारी श्री अशोक बिसेन, बालेश्वर रहांगडाले, अशोक चौबे, मुकेश जुझार, किशोर जुझार, विजय जंग बहादुर सिंह बैस, धनेन्द्र गिरी गोस्वामी एवं लालचंद पिपलेवार उपस्थित थे।
Created On :   18 Jun 2021 9:15 AM GMT
Next Story