मेट्रो रेल परियोजना शहर के लिए मील का पत्थर : शीतल तेली

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
मेट्रो रेल परियोजना शहर के लिए मील का पत्थर : शीतल तेली

डिजिटल डेस्क, नागपुर। महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण आयुक्त व नागपुर सुधार प्रन्यास सभापति शीतल तेली ने सोमवार को एक्वा लाइन मार्ग पर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स मेट्रो स्टेशन से वासुदेव नगर मेट्रो स्टेशन की यात्रा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेट्रो रेल परियोजना शहर के लिए एक मील का पत्थर है। नागरिको को इसका उपयोग करना चाहिए। ऑरेंज और एक्वा लाइनों पर हर 15 मिनट में मेट्रो उपलब्ध है।  महा मेट्रो ने विशेष रूप से महिलाओं के लिए आरामदायक और सुरक्षित परिवहन प्रणाली प्रदान की है। 

सही मायने में ग्रीन मेट्रो है : शीतल तेली ने कहा कि निजी चार पहिया और दुपहिया वाहनों के उपयोग के कारण दुनिया का कोई शहर बड़ा नहीं हो रहा है, लेकिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने वाले लोगों की संख्या शहर को बड़ा बना रही है। महा मेट्रो केवल 27 महीनों में ट्रायल रन के साथ रिकॉर्ड समय में तैयार हो गया। इसके तुरंत बाद शहरवासियों की सेवा में उपलब्ध करा दी गई। परियोजना के लिए आवश्यक ऊर्जा का लगभग 65% सौर ऊर्जा से प्राप्त होता है। नागपुर मेट्रो रेल परियोजना अंतर्गत हर स्टेशन पर पानी की रीसाइक्लिंग व्यवस्था की गई। यह पर्यावरण पूरक होने के कारण सही मायनों में ग्रीन मेट्रो है।  स्वच्छ सुरक्षित मेट्रो यात्रा का आह्वान महानगर आयुक्त ने शहरवासियों से किया। 
 

Created On :   8 Dec 2020 9:32 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story