अब 43 लाख क्विंटल की होगी धान खरीदी

Now 43 lakh quintals of paddy will be purchased
अब 43 लाख क्विंटल की होगी धान खरीदी
मंत्रियों ने दिया आश्वासन अब 43 लाख क्विंटल की होगी धान खरीदी

डिजिटल डेस्क,  गोंदिया। पिछली सरकार के कार्यकाल में कृषि विभाग द्वारा धान खरीदी लक्ष्य की केंद्र को गलत रिपोर्ट प्रस्तुत करने पर इसका खामियाजा विदर्भ के किसानों को भुगतना पड़ा। रबी सीजन 2021-22 में बंपर धान की पैदावार होते हुए भी किसानों से मात्र 30 प्रतिशत धान की खरीदी सरकारी समर्थन मूल्य पर हुई, जबकि 70 प्रतिशत धान घरों में रखा खराब हो रहा था। किसानों के इस गंभीर ज्वलंत मुद्दे को लेकर भाजपा के सांसदों, विधायकों ने केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर, राज्य के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भेंट कर उन्हें किसानों को राहत देने की अपील की थी।

केंद्रीय मंत्री एवं राज्य के उपमुख्यमंत्री द्वारा आश्वस्त किए जाने पर राज्य में नई भाजपा-सेना सरकार के गठन होते ही किसानों के इस गंभीर मुद्दे पर सकारात्मक कदम उठाकर इसका समाधान किया गया। केंद्र सरकार ने रबी सीजन 2021-2022 की धान खरीदी की सीमा को बढ़ाकर अब 27 लाख क्विंटल से 43 लाख क्विंटल कर दी है। इसका पत्र भी केंद्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा राज्य सरकार को जारी कर दिया गया। शासकीय धान खरीदी केंद्रों पर अब किसान अपना शेष धान 31 जुलाई तक बेच सकते हंै। गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद अग्रवाल ने केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हित में कदम उठाने पर हजारों किसानों के चेहरों पर खुशी है। 
 

Created On :   5 July 2022 7:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story