- Home
- /
- मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं को...
मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं को पिकअप वाहन ने उड़ाया

डिजिटल डेस्क, मोर्शी अमरावती। मॉर्निंग वॉक के लिए निकली महिला को टाटा पिकअप वाहन ने गुरुवार की सुबह जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें एक महिला की जगह पर ही मौत हो गई व जख्मी महिला का अस्पताल में उपचार जारी है। घटना सुबह 6 बजे पिंपलखुटा मार्ग पर हुई है। जानकारी के अनुसार पिंपलपुरा निवासी हर्षा दुर्गेश अंगनानी (42) बबीता देविदास अंगनानी व शारदा किसनचंद खुशालानी (40) के साथ हमेशा की तरह मोर्शी से वरूड़ मार्ग पर गुरुवार की सुबह मॉर्निंग वॉक करने के लिए निकले थे। पिंपलपुरा गुरुनानक मंदिर के पास पहुंचते ही जबलपुर से वरूड़ की ओर जा रहा टाटा पिकअप वाहन क्रमांक एमएच 30-बीडी 5022 ने तीन महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। सड़क दुर्घटना में हर्षा अंगनानी की जगह पर ही मौत हो गई। वहीं, बबीता अंगनानी बुरी तरह जख्मी हुई। अासपास खड़े लोगों ने तुरंत जख्मी महिला को मोर्शी के अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल किया। वहीं, गाड़ी चालक को पकड़कर मोर्शी पुलिस के हवालेे किया गया। पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा कर शव को पोेस्टमार्टम के लिए भेजा। दी गई शिकायत पर गाड़ी चालक संदीप मानकर के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
Created On :   15 July 2022 2:45 PM IST