Bihar Election Result 2025: विधानसभा चुनाव जीतने के कितने दिन बाद विधायकों मिलती है सैलरी, क्या-क्या मिलती हैं सुविधाएं?

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा के चुनाव हाल ही में खत्म हुए हैं और उनके परिणाम भी आ गए हैं। एनडीए गठबंधन ने 202 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। वहीं, महागठबंधन ने करारी हार का सामना किया और 35 सीटों पर सिमट गई। अब एनडीए में नई सरकार बनाने की कवायद शुरु हो गई हैं। हालांकि, सरकार बनने से पहले यह जानते हैं कि चुने गए जनप्रतिनिधियों को कितनी सैलरी मिलेगी और यह कब से शुरु होगी। साथ ही इसके साथ क्या-क्या सुविधाएं मिलेगी। इन पर एक नजर डाल लेते हैं।
यह भी पढ़े -बिहार BJP प्रमुख ने लालू यादव के परिवार को बचाने का किया अग्रह, JDU नेता ने RJD प्रमुख पर कसा तंज
जनप्रतिनिधि को कितनी मिलेगी सैलरी?
देश के हर राज्य की अपनी विधानसभा होती है। इसके जरिए ही सभी विधायकों को वेतन दिया जाता है। लेकिन हर राज्य की विधानसभा के अपने नियम होते हैं, उसी के आधार पर प्रतिनिधि की सैलरी तय की जाती है। इस कड़ी में अगर बिहार की बात की जाए तो वहां पर एक विधायक को लगभग 50,000 रुपए मासिक वेतन दिया जाता है। वहीं उत्तर प्रदेश में यह वेतन 35,000 रुपए है और तेलंगाना में करीब 20,000 रुपए सैलरी दी जाती है। विधायक को वेतन के अलावा भत्ता भी दिया जाता है, इस वजह से उनकी वास्तविक आय काफी बढ़ जाती है।
यह भी पढ़े -लालू यादव की बेटी ने घर छोड़ने के बाद परिवार पर साधा निशाना, तेजस्वी, संजय और रमीज का नाम लेकर कही ये बात
विधायक को कौन-कौन सी मिलती है सुविधाएं और भत्ता?
विधायक को अपनी विधानसभा तक पहुंचे, समिति बैठक और आधिकारिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए दैनिक भत्ता दिया जाता है। इसके अलावा फ्री में भारत भर में रेल से यात्रा करने और कभी-कभी उनके परिवार के कुछ सदस्यों को भी यह सुविधा मिलती है। वहीं मुफ्त इलाज भी देशभर की सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में करवा सकते हैं। इसके अलावा अपने कार्यालय का खर्च, टेलीफोन बिल, अपने कर्मचारियों के वेतन भी सरकार को व्यव करना होता है। वहीं, एक बार चुनाव जीतने के बाद पेंशन की सुविधा भी दी जाती है। अगर को एक ही व्यक्ति कई बार विधायक चुनाकर आता है तो उनकी पेंशन बढ़ा दी जाती है।
कब से मिलने शुरु होती है सैलरी और सुविधाएं
एक विधायक को सुविधाएं और लाभ चुनाव जीतने के तुरंत बाद से नहीं मिलती है। इनके फायदें कानूनी तौर पर विधानसभा में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के बाद से मिलना शुरु होती है।
Created On :   16 Nov 2025 3:32 AM IST












