बिहार विधानसभा चुनाव 2025: बिहार में कौन बनेगा CM? क्या नीतीश कुमार की जगह लेगा कोई और! जानें चिराग पासवान ने क्या कहा

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने जीत का झंडा फेहरा दिया है। राज्य की 243 सीटों पर एनडीए की जीत की आंधी में महागठबंधन पस्त हो गई है। बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद अब मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर चर्चांए तेज हो गई। इस बीच अब लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बड़ा दावा किया है।
यह भी पढ़े -'बांग्लादेश को दीर्घकालिक संकट में झोक रहे यूनुस', वामपंथी गठबंधन ने मुख्य सलाहकार पर लगाया बड़ा आरोप
चिराग पासवान ने नीतीश कुमार को बताया सीएम फेस
हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चिराग पासवान ने बिहार के अगले सीएम फेस के बारे में चर्चा की थी। उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री की भूमिका का निर्वहन करेंगे।
बता दें, इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत दर्ज की थी। राज्य की 243 सीटों में से एनडीए ने 202 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि, महागठबंधन 35 सीटों पर सिमट कर रह गई। इसके अलावा 6 सीटे अन्य के खाते में गई हैं। एनडीए की इस बंपर जीत के बाद सियासी गलियारों में मुख्यमंत्री फेस को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इस सिलसिले में लोजपा (आर) चीफ और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने बताया कि वह नीतीश कुमार से मिलने गए थे।
यह भी पढ़े -राजनीतिज्ञों और विशेषज्ञों ने साने ताकाइची की चीन से संबंधित टिप्पणी को अंतर्राष्ट्रीय कानून की भावना का उल्लंघन बताया
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की रिकॉर्ड जीत
चिराग पासवान ने कहा, "मैंने सीएम से मुलाकात की, उन्हें बधाई दी और शुभकामनाएं दीं। एनडीए ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इसलिए, लोजपा (आरवी) का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला और उन्हें बधाई दी। और उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गठबंधन के सभी पार्टियों को शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने बोला कि सभी पार्टियों ने एक साथ मिलकर चुनाव लड़ा हैं। चिराग पासवान ने कहा कि मैंने अपने क्षेत्र में जेडीयू को वोट दिया यह जो लोग कह रहे थे कि लोजपा(आर) और जेडीयू के बीच में खींचतान है यह सब बयान बाजी गलत है।"
बता दें, एनडीए गठबंधन में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है। इस बार बीजेपी ने 89 सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि, जेडीयू 85 सीटों पर विजय रही थी। इसके अलावा लोजपा (आर) ने 19 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं, जीतन राम मांझी की हम ने 5 सीटों पर जीती। साथ ही कुशवाहा की आरएमएल ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की।
Created On :   15 Nov 2025 7:38 PM IST













