Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव में औंधे मुंह गिरने पर जन सुराज पार्टी ने दी सफाई, बताया किस वजह से एक भी सीट पर नहीं खुला खाता

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार में एक बार फिर से नीतीश कुमार के नेतृत्व में बंपर जीत के साथ एनडीए की सरकार बन गई है। इस दौरान एनडीए ने 202 सीटों पर जीत दर्ज की है, तो वहीं महागठबंधन महज 35 सीटों पर ही सिमट कर रही गई। इस बीच राज्य की ज्यादातर सीटों पर जीत का दावा करने वाली प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी औंधे मुंह गिर गई है।
यह भी पढ़े -NDA की जीत नहीं हो रही अखिलेश यादव को हजम, सपा अध्यक्ष बोले- महिलाओं को 10 हजार रुपये कब तक दोगे?
बिहार चुनाव में जनसुराज पार्टी का खराब प्रदर्शन
इस चुनाव में जनसुराज पार्टी एक भी सीट पर अपना खाता नहीं खोल पाई है। जिसके बाद सियासी गलियारों में उनकी पार्टी लेकर चर्चाएं तेज हैं। इस बीच जनसुराज पार्टी के हार पर राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने जनसुराज पार्टी के खराब प्रदर्शन के पीछे एनडीए पर पैसे बांटने का आरोप लगाया है।
जनसुराज पार्टी की हार पर राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने कहा कि इसमें कोई दिक्कत नहीं है। जब हमारा वोट बैंक अपनी बुद्धिमानी से एनडीए की तरफ चले गए, सीटें नहीं आई इसमें घबराने की बात नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि इतिहास में ऐसा बहुता बार हुआ है और आगे भी होगा।
हार का मुख्य वजह बताते हुए उन्होंने की हमारी हार के दो मुख्य कारण रहे. उन्होंने कहा, "यह चुनाव के बीच जिस तरह से जो पैसों का बांट हुआ है, यह ठीक नहीं था।" वहीं अपनी हार का दूसरा कारण बताते हुए उन्होंने कहा, "आरजेडी के सत्ता में आने के डर से जो जनसुराज का वोट बैंक था वह एनडीए में चला गया।
यह भी पढ़े -'बिहार लोकतंत्र की जननी', एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर पूर्व सीएम रघुबर दास ने जताया मतदाताओं का आभार
मुस्लिम वोटर्स के सवाल पर कही ये बात
वहीं, उदय सिंह ने चुनाव के दौरान मुस्लिम वोटरों के समर्थन के सवाल पर अपनी राय दी। उन्होंने कहा, "जिस तरह से हमें उम्मीद थी, इस बार मुसलमान भाई हमारे साथ उस तरह नहीं जुड़े।" उन्होंने आगे कहा कि हम प्रयास करते रहेंगे और आज न कल जरूर होगा।
सम्राट चौधरी और मंगल पांडे की जीत पर उन्होंने कहा कि जीत गए तो जीत गए, लेकिन हमारा मुद्दा जो था, वह है और रहेगा। उस मुद्दे में कोई बदलाव थोड़ी होगा। उन्होंने आगे कहा कि उनके जीत जाने से क्या होता है, क्या वह क्राइम में हिस्सेदार नहीं हैं, या वह भ्रष्टाचार में संलिप्त नहीं है। उदय सिंह ने आगे कहा कि जो क्राइन और भ्रष्टाचार का मुद्दा हम उठाते हुए आए हैं, उसे लगातार उठाते रहेंगे। हम लोग अपना प्रयास जारी रखेंगे।
Created On :   15 Nov 2025 5:32 PM IST












