Bihar Election Result 2025: 'राहुल गांधी बिहार मछली पकड़ने गए थे', एनडीए की जीत पर एकनाथ शिंदे की प्रतिक्रिया, बोले- लोगों ने इन्हें नकारा

राहुल गांधी बिहार मछली पकड़ने गए थे, एनडीए की जीत पर एकनाथ शिंदे की प्रतिक्रिया, बोले- लोगों ने इन्हें नकारा
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बिहार में एनडीए की बंपर जीत पर रिएक्ट किया है। उन्होंने राहुल गांधी पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेता यहां मछली पकड़ने गए थे। जनता ने महागठबंधन को नकार दिया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बिहार में एनडीए की बंपर जीत पर रिएक्ट किया है। उन्होंने महागठबंधन पर जोरदार निशाना साधा है। डिप्टी सीएम ने कहा कि बिहार की जनता ने महागठबंधन को नकार दिया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का जिक्र करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि राहुल गांधी यहां मछली पकड़ने गए थे। तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि एकनाथ शिंदने ने क्या प्रतिक्रिया दी है?

महागठबंधन पर कड़ा

बिहार चुनाव में एनडीए की भारी जीत पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि लोगों ने जंगलराज को नकार दिया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में विश्वास दिखाकर विकास को स्वीकार किया है। राहुल गांधी वहां मछली पकड़ने गए थे। वोट चोरी का आरोप लगाने वालों को मैं बस इतना ही कहूंगा कि लोगों ने करारा जवाब दिया है। महिलाओं और युवाओं ने बड़ी संख्या में मतदान किया है, जिसकी वजह से एनडीए को भारी जीत मिली है।

एनडीए का प्रदर्शन शानदार

बीजेपी ने इस बार शानदार प्रदर्शन किया और 89 सीटों पर जीत हासिल की है। और पिछले चुनाव के मुकाबले 15 सीटों पर बढ़त बनाते हुए राज्य की सबसे बढ़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं जेडीयू ने भी अच्छी जीत दर्ज करते हुए 85 सीट अपने नाम की है। पिछले चुनाव की तुलना में इस बार 42 सीटों पर बढ़त बनाई हैं। चिराग पासवना की पार्टी लोजपा (RV) ने 19 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि जीतन राम मांझी की हम ने 5 सीट और उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएम ने 4 सीट जीती है। इन पार्टियों का गठबंधन को निर्णयक बहुमत दिलाने में अच्छा सहयोग रहा।

Created On :   15 Nov 2025 8:30 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story