Bihar Election Results 2025: 'बिहार की जनता ने जो ऐतिहासिक जनादेश एनडीए...' बिहार में NDA की प्रचंड पर राजनाथ सिंह ने दी प्रतिक्रिया

बिहार की जनता ने जो ऐतिहासिक जनादेश एनडीए... बिहार में NDA की प्रचंड पर राजनाथ सिंह ने दी प्रतिक्रिया
एनडीए की भव्य और अभूतपूर्व विजय ने बिहार प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के चुनावी इतिहास में एक सुनहरा अध्याय लिख दिया है।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में एनडीए को विधानसभा चुनाव में बंपर जीत मिली है। गठबंधन ने राज्य में ऐतिहासित प्रदर्शन किया है। इस बंपर जीत के बाद जेडीयू , बीजेपी समेत सभी सहयोगी दलों की प्रतिक्रिया आनी शुरु हो गई थी। इसी क्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बयान जारी किया। जिसमें उन्होंने पार्टी नेतृत्व की इस जीत की बधाई दी है। ये जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए की भव्य और अभूतपूर्व विजय ने बिहार प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के चुनावी इतिहास में एक सुनहरा अध्याय लिख दिया है। यह विकास की राजनीति की एक ऐतिहासिक जीत है। इस बार के चुनावों में एनडीए को मिलने वाला तीन चौथाई बहुमत प्रधानमंत्री श्री @narendramodi के प्रेरणादायी नेतृत्व, उनकी विश्वसनीयता तथा सुशासन और विकास की राजनीति में जनता के अटूट भरोसे का प्रमाण है। प्रधानमंत्रीजी को इस महाविजय की बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।"

उनका आगे कहना है, "बिहार की जनता ने जो ऐतिहासिक जनादेश एनडीए को दिया है, उसके लिए मैं उनका अभिनंदन करता हूं। यह जनादेश हमें और अधिक निष्ठा, सेवा-भाव और दृढ़ संकल्प के साथ बिहार की सेवा करने की प्रेरणा देता है। एनडीए गठबंधन की प्रचंड विजय में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के अनुभवी नेतृत्व और उनकी प्रशासनिक दक्षता का भी पूरा योगदान है।"

राजनाथ सिंह ने यह भी कहा, "इस जीत पर मैं सभी भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को हृदय से बधाई देता हूँ, जिन्होंने अपने परिश्रम और समर्पण से इस बड़ी जीत को हासिल किया है। इस जीत के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda, उपमुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp, श्री @VijayKrSinhaBih और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री @DilipJaiswalBJP जी को भी बधाई!"

Created On :   15 Nov 2025 5:32 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story