Bihar News: आरजेडी नेता मनोज झा ने एनडीए के सदस्यों को दी शुभकामनाएं देते हुए साधा निशाना, कहा- 'ये चुनाव जैसा नहीं लग रहा'

डिजिटल डेस्क, पटना। राष्ट्रीय जनता दल के सांसद मनोज कुमार झा ने बिहार चुनाव को लेकर एनडीए की बहुमत के साथ जीत पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि मैं एनडीए को बहुत सारी शुभकामनाएं देता हूं। इसके अलावा उन्होंने चुनाव को लेकर भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि इस तरह के चुनाव के नतीजे चुनाव का आभास नहीं होने देते हैं। ये चुनाव जैसा नहीं लगा है।
यह भी पढ़े -भारतीय बेंचमार्क सूचकांकों ने सप्ताह का अंत मजबूती के साथ किया, बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत से मिला सपोर्ट
मनोज कुमार ने दी शुभकामनाएं
मनोज कुमार ने शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि मैं एनडीए के सदस्यों को बहुत सारी शुभकामनाएं देता हूं। बिहार की बेहतरी के लिए कुछ ब्लू प्रिंट तेजस्वी यादव ने रखा था-पलायन, नौकरी, उन्हें उस पर काम करना चाहिए। हमारी विधानसभा में जो भी संख्या है, हम उसके आधार पर लगातार मूल्यांकन करते रहेंगे। जब किसी गठबंधन को इतना बड़ा जनादेश मिलता है, तो विपक्ष बाहर भी होता है और जनादेश में भी एक विपक्ष की संभावना रहती ही है।
यह भी पढ़े -करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने आवास पर बुलाई विशेष बैठक, चुनाव आयोग और SIR को कठघरे में खड़ा किया
मनोज झा ने चुनाव को लेकर दी प्रतिक्रिया
मनोज कुमार झा ने बिहार में हुए चुनाव और रिजल्ट को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि इस तरह के चुनाव के नतीजे चुनाव होने का आभास नहीं करवाते हैं। ये इलेक्शन जैसा नहीं लगा है। इसका त्वरित मूल्यांकन नहीं होना चाहिए। हम क्या ये बिसरा दें कि बिहारी युवा को रोजगार नहीं चाहिए और महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा नहीं चाहिए। बिहार को पलायन से मुक्ति नहीं चाहिए है, ये ज्वलंत मुद्दे ही रहेंगे।
Created On :   15 Nov 2025 2:56 PM IST













