बिरसा मुंडा की जयंती पर: BJP मंत्री ने दिया विवादित बयान, राजा राम मोहन राय को बताया अंग्रेजों का दलाल

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री और बीजेपी नेता इंदर सिंह परमार का बयान सामने आया है। उनके बयान से राजनीति में हलचल मच सकती है। वे 19वीं सदी के समाज सुधारक राजा राम मोहन राय को लेकर बात कही है। ये विवादित बात उन्होंने आगर मालवा में आयोजित भगवान बिरसा मुंडा जयंती के मौके पर कही है। मंत्री ने इस कार्यक्रम में कहा कि राजा राम मोहन राय अंग्रेजों के दलाला है। इसके साथ ही उनपर देश की जातियों को बांटने के आरोप भी लगाए हैं। इस बयान पर सियासत का पारा हाई हो सकता है।
यह भी पढ़े -पंजाब पुलिस ने एमपी-आधारित हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया, टारगेट किलिंग की साजिश नाकाम; 9 पिस्तौलें बरामद
देश के लोगों की आस्था से किया खिलवाड़
इंदर सिंह परमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल में अंग्रेजी शिक्षा के जरिए देश के लोगों की आस्था से खिलवाड़ किया जा रहा था। इसे उन्होंने दुष्चक्र कहा है। उन्होंने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि इस काम को करने के लिए कई भारतीय नागरिक थे। इन्हें अंग्रेजों ने 'समाज सुधारक' का दर्जा दिया था।
उन्होंने राजा राम मोहन राय का नाम लिया और कहा, "जिसमें एक राजा राम मोहन राय भी थे। वो अंग्रेजों के एक दलाल के रूप में कार्य करते रहे।" उन्होंने आगे उनका नाम लेते हुए कहा "धर्मांतरण का जो चक्र चलाया" था। उस पर रोक लगाने का काम भगवान बिरसा मुंडा ने किया था।
आदिवासी समुदाय को बचाने का किया काम
बीजेपी मंत्री ने बिरसा मुंडा और मोहन राय की तुलना करते हुए कहा, "यानी समाज को बचाने का काम, आदिवासी समुदाय को बचाने का काम बिरसा मुंडा ने किया था।" उनके इस बयान की आलोचना हो सकती है। क्योंकि राजा राम मोहन राय को भारत का पुनर्जागरण का अग्रदूत कहा जाता है और उन्हें सती प्रथा जैसी कुरीतियों के उन्मूलन के नाम से भी जाने जाते हैं।
Created On :   16 Nov 2025 4:34 AM IST












