बरघाट से 25 किमी पैदल चलकर आए सिवनी, आज छिंदवाड़ा जिले में करेगी प्रवेश

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
भारत जोड़ो पूरक यात्रा बरघाट से 25 किमी पैदल चलकर आए सिवनी, आज छिंदवाड़ा जिले में करेगी प्रवेश


डिजिटल डेस्क, सिवनी।  बालाघाट से खण्डवा तक निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा की पूरक यात्रा रविवार की शाम सिवनी पहुंची। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली जा रही उक्त पूरक यात्रा का डूंडासिवनी में स्वागत किया गया। कांग्रेस के जिला कार्यालय में रात्रि विश्राम के बाद सोमवार 7 नवंबर को यात्रा छिंदवाड़ा के लिए रवाना होगी। छिन्दवाड़ा जिले की सीमा के ग्राम कोहका में यात्रा को चौरई ब्लाक कांग्रेस कमेटी जिला छिन्दवाड़ा को सौंपा जाएगा। यात्रा ने 5 नवंबर को बालाघाट जिले से सिवनी जिले में प्रवेश किया था। बेहरई से बरघाट आने के बाद यात्रा ने वहां रात्रि विश्राम किया। रविवार की सुबह 10 बजे यात्रा सिवनी की ओर रवाना हुई। यात्रा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजकुमार खुराना, बरघाट विधायक अर्जुन सिंह काकोडिय़ा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष ब्रजेश सिंह लल्लू बघेल, नरेश मरावी, जितेन्द्र अमूले सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे। शाम को 6 बजे के बाद डूंडासिवनी में नपा अध्यक्ष शफीक खान, जीपीएस तिवारी, राजिक अकील,विष्णु करोसिया, अल्पना राणा, गीता ठाकुर सहित बड़ी संख्या में मौजूद कांग्रेसियों ने स्वागत किया और पार्टी के जिला कार्यालय तक लेकर पहुंचे।

Created On :   7 Nov 2022 11:56 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story