जबलपुर में बड़ा हादसा: दुर्गा पंडाल में तेज रफ्तार बस के घुसने से मची अफरा-तफरी, 20 लोग घायल, 6 की हालात नाजुक

दुर्गा पंडाल में तेज रफ्तार बस के घुसने से मची अफरा-तफरी,  20 लोग घायल, 6 की हालात नाजुक

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में मंगलवार रात को बड़ा हादसा देखने को मिला है। यहां पर एक तेज रफ्तार बस सड़क किनारे बने दुर्गा पंडाल में अनियंत्रित होकर घुस गई। इसके बाद पंडाल में लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। इस घटना में 20 से अधिक लोगों घायल हो गए है।

दुर्गा पंडाल में तेज रफतार बस के घुसने से 20 घायल

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस फौरन पहुंच गई। घायलों को इलाज के लिए सिहोरा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इनमें से 6 को गंभीर हालात में जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जबलुपर के कलेक्टर ने अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की।

जानकारी के मुताबिक, यह बस कटनी से जबलपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान गौरी तिराहे के नजदीक आते ही ड्राइवर का बस से नियंत्रण खो गया। जिसके चलते बस सीधे पंडाल में घुस गई

इस घटना के बारे में मालूम चलते ही सिहोरा विधायक संतोष बरकड़े घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायलों के इलाज की व्यवस्था के लिए डीन को निर्देश दिए गए हैं।

हादसे में घायल लोगों के नाम

1. रोली सोनी

2. ममता कोल

3. खुशबू वंशकार

4. वंदना बर्मन

5. संध्या चौधरी

6. शिखा चौधरी

7. कैलाश चौधरी

8. मनीष दहिया

9. कोदू लाल बर्मन

10. सोहनलाल

फिलहाल, हादसे में घायल होने वाले बाकी लोगों के नाम के बारे में कोई जानकारी नहीं आई है।


जबलपुर कलेक्टर-एसपी पहुंचे घटनास्थल

इस हादसे के बाद जबलपुर कलेक्टर-एसपी घटनास्थल पहुंचे। इसके बाद उन्होंने अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल जाना। वहीं, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा एसडीएम गोरखपुर अनुराग सिंह को मेडिकल कॉलेज में मौजूद रहकर घायलों के इलाज की निगरानी करने का भी निर्देश दिया है।

Created On :   1 Oct 2025 1:27 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story