- Home
- /
- मंदिर से घर लौट रही महिला की चेन...
मंदिर से घर लौट रही महिला की चेन झपटा, सीसीटीवी में कैद हुए स्नेचर

डिजिटल डेस्क, अमरावती। स्थानीय फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र के मोतीनगर चौक स्थित यादव इंडियन गैस के पास बुधवार को अपरान्ह 5 बजे के दौरान मंदिर से घर लौट रही महिला के गले से अज्ञात दो चैन स्नेचरो ने 10 ग्राम की चेन झपट ली। महिला ने चेन स्नेचरों का प्रतिकार किया तब उनकी दोपहिया वहां स्लीप हो गई। पश्चात पकड़े जाने के भय से दोपहिया वहीं पर छोड़कर दोनों चेन स्नेचर भागने में सफल हो गए। घटना के तत्काल बाद पुलिस उपायुक्त विक्रम साली समेत फ्रेजरपुरा व अपराध शाखा पुलिस का दल घटनास्थल आ पहुंचा। इस घटना से खलबली मच गई है।
जानकारी के मुताबिक मुदलीयार परिसर में रहनेवाली शशिकला नंदकिशोर लढ्ढा नामक महिला अपनी सहेली के साथ मंदिर से दर्शन कर घर लौट रही थी। अपरान्ह 5 बजे के दौरान मोतीनगर में स्थित यादव इंडियन गैस एजेंसी के ठीक सामने दोपहिया पर आए दो अज्ञात चेन स्नेचरो में से पीछे बैठे युवक ने महिला की चेन झपट ली। उसी समय संबंधित महिला ने प्रतिकार करते हुए चेन स्नेचर की कॉलर पकड़ ली। उसी समय दोपहिया चालक का वाहन पर से नियंत्रण छुट गया आैर दोपहिया स्लीप हो गई। वाहन वहीं पर छोड़कर दोनों चेन स्नेचर भागने लगे। उसी समय रंगोली वस्त्रालय के सामने खडे एक व्यक्ति ने दोनों में से एक को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन उसके हाथ को झटका मारकर दोनों चेन स्नेचर एलआईसी कॉलोनी परिसर से प्रशांत नगर की आेर भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही फ्रेजरपुरा के थानेदार अनिल कुरलकर, दुय्यम निरीक्षक नितीन मगर समेत फ्रेजरपुरा का डीबी स्क्वॉड आैर अपराध शाखा पुलिस घटनास्थल पहुंची। पुलिस उपायुक्त विक्रम साली ने भी घटनास्थल भेंट दी। दोनों चेन स्नेचर यादव इंडियन गैस एजेंसी पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस ने धारा 392 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।
Created On :   28 July 2022 12:36 PM IST