- Home
- /
- परिजनोंं से नाराज होकर घर से निकल...
परिजनोंं से नाराज होकर घर से निकल गया था बालक, पुलिस ने 4 घंटे में ढूंढ़ निकाला

डिजिटल डेस्क, नागपुर। घर से गुस्से में निकले बालक को पांचपावली पुलिस ने आरपीएफ की मदद से ढूंढ़ निकाला। बालक को सकुशल माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया है। महेंद्र नगर निवासी अब्दुल रहीम खान का पुत्र दानिश (10) 30 मार्च की रात गुस्से में घर से निकल गया था। शिकायत मिलने पर पांचपावली पुलिस ने आरपीएफ की मदद ली और रेलवे स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। जिसमें दानिश कैद हो गया था।
आमला में मिला : दानिश नागपुर से इंदौर जाने वाली ट्रेन में सवार हुआ था। ट्रेन में दानिश को भटकता देख शिवम नामक यात्री ने उसे अपने पास बिठाया और उससे पूछताछ की। दानिश घर से भागने के बारे में पता चलने पर शिवम ने उसके माता-पिता का मोबाइल नंबर लिया और उन्हें फोन िकया। बात पुलिस तक पहुंची। पुलिस ने भी शिवम से बात की और उसे आमला में रेलवे पुलिस को सौंपने के लिए कहा। पांचपावली पुलिस ने आमला जाकर दानिश को अपने कब्जे में लिया और सकुशल उसे माता-पिता के सुपुर्द िकया। वरिष्ठ निरीक्षक संजय मेंढे मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई।
Created On :   2 April 2022 4:13 PM IST