- Home
- /
- महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की...
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 8590 तक पहुंची, 369 की मौत
डिजिटल डेस्क, मुंबई । महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना के 522 नए मरीज मिले जिससे कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 8590 हो गई है। इस बीच 27 और कोरोना मरीज की मौत हो गई जिससे राज्य में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या बढ़ कर 369 तक पहुंच गई है। मृतकों में मुंबई के 15, अमरावती शहर के 6, पुणे के 4 और औरंगाबाद व जलगांव के एक-एक मरीज शामिल हैं।अमरावती शहर ये मौतें 20 से 25 अप्रैल के दौरान हुई हैं। कोरोना के चलते अपनी जान गंवाने वालों में 15 पुरुष और 12 महिलाएं हैं। इस बीच 94 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंचे। अब तक कुल 1282 मरीज ठीक हो चुके हैं।
क्र. जिला- महानगरपालिका संक्रमित रोगी मृत्यु
1 मुंबई महानगरपालिका 5776 219
2 ठाणे 40 2
3 ठाणे मनपा 295 4
4 नवी मुंबई मनपा 135 3
5 कल्याण डोंबिवली मनपा 145 3
6 उल्हासनगर मनपा 2 0
7 भिवंडी निजामपुर मनपा 14 0
8 मीरा भाईंदर मनपा 121 2
9 पालघर 25 1
10 वसई विरार मनपा 121 3
11 रायगड 18 0
12 पनवेल मनपा 43 1
13 नाशिक 4 0
14 नाशिक मनपा 19 0
15 मालेगाव मनपा 123 12
16 अहमदनगर 26 2
17 अहमदनगर मनपा 16 0
18 धुले 8 2
19 धुळे मनपा 17 1
20 जलगाव 18 4
21 जलगाव मनपा 2 1
22 पुणे 58 3
23 पुणे मनपा 969 34
24 नंदुरबार 11 1
25 पिंपरी चिंचवड मनपा 72 3
26 सोलापुर 6 0
27 सोलापुर मनपा 59 5
28 सातारा 29 2
29 कोल्हापुर 7 0
30 कोल्हापुर मनपा 4 0
31 सांगली 26 0
32 सांगली मिरज कुपवाड मनपा 1 1
33 सिंधुदुर्ग 1 0
34 रत्नागिरी 8 1
35 औरंगाबाद 1 0
36 औरंगाबाद मनपा 51 6
37 जालना 2 0
38 परभणीमनपा 1 0
39 हिंगोली 8 0
40 लातूर 10 1
41 उस्मानाबाद 3 ०
42 नांदेड़मनपा 3 0
43 बीड 1 0
44 अकोला 11 1
45 अकोला मनपा 18 0
56 अमरावती 1 0
47 अमरावती मनपा 21 7
48 यवतमाल 62 0
49 बुलढाणा 21 1
50 वाशिम 1 0
51 नागपुर 4 0
52 नागपुर मनपा 123 1
53 गोंदिया 1 0
54 भंडारा 1 0
55 चंद्रपुर मनपा 2 0
अन्य राज्य 25 2
कुल 8590 369
Created On :   27 April 2020 4:49 PM GMT