- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- नरसिंहपुर
- /
- तीन रेत से भरे हाइवा जप्त |
तीन रेत से भरे हाइवा जप्त |

डिजिटल डेस्क | नरसिंहपुर कलेक्टर श्री रोहित सिंह के निर्देश पर जिले में ओवरलोड वाहनों एवं खनिजों के अवैध परिवहन, खनन एवं भंडारण के विरूद्ध मुहिम चलाई जा रही है।
इस मुहिम के तहत मंगलवार को पुलिस एवं जिला परिवहन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा राजमार्ग चौराहे से तीन रेत से भरे हाइवा जप्त कर प्रकरण बनाकर परिवहन कार्यालय में खड़ा किया गया है। ये वाहन ओवरलोड थे।
Created On :   20 Oct 2021 2:54 PM IST
Next Story










