- Home
- /
- हवा में फायरिंग कर धमकाने वाले दो...
हवा में फायरिंग कर धमकाने वाले दो आरोपी गिरफ्त में

डिजिटल डेस्क, अमरावती। उधारी के पैसो को लेकर रविवार की रात जमजम नगर मंे लगभग 6 आराेपियों ने तलवार लेकर परिसर में दहशत मचाई। इतना ही नहीं, जुल्फोदिन पठान पर बंदूक तान कर हवा में फायरिंग करने का सनसनीखेज मामला सामने आया था। इस मामले मंे गाडगेनगर पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनूसार मिर्जा समीर बेग सर्फराज बेग (22, झमझम नगर) व रिजवान खान अयुब खान (28, गुलिस्तानगर) ये दोनों गिरफ्तार आरोपी बताए गए हैं।
गाडगे नगर पुलसि थाना क्षेत्र के जमजम नगर में रविवार की रात 12 बजे के दौरान दाेपहिया पर सवार 6 आरोपी जुल्फोदिन पठान के घर पहंुचे थे। उनमें उधारी के रुपए को लेकर पुराना विवाद था। इस समय कुछ आरोपियों के हाथ मंे तलवारें थीं। उनमें से एक आरोपी ने जुल्फोदिन पर बंदूक तान दी और हवा में फायर किया। गोली निकलने की तेज आवाज आसपास के लोगों ने भी सुनी, जिससे परिसर में हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ जमा होते देख आरोपी वहां से एक वाहन छोड़ भाग निकले। पुलिस ने मौके से एक कारतूस का खाली कैप भी बरामद किया। 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। अपराध शाखा व डीबी का दल फरार आरोपियों की तलाशी में जुटा गया है। इस मामले मंे पुलिस को गोपनीय जानाकरी मिलते ही बुधवार को चांदुर बाजार से आरोपी मिर्जा समीर और रिजवान खान को गिरफ्तार किया गया है। फिलाल पुलिस ने बंदूक समेत किस तरह के हथियार बरामद नहींं किए हैं। वहीं इस मामले में आरोपियों की संख्या में बढ़ोतरी भी हो सकती है।
Created On :   28 July 2022 12:59 PM IST