रीवा में थाना प्रभारी को उप निरीक्षक ने गोली मारी, हालत गंभीर

रीवा में थाना प्रभारी को उप निरीक्षक ने गोली मारी, हालत गंभीर
  • थाना प्रभारी की हालत गंभीर है और उपचार जारी है
  • उसने गोली चलाने के बाद खुद को कमरे में बंद कर लिया था
  • आरोपी पुलिस हिरासत में है

डिजिटल डेस्क, रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक उपनिरीक्षक ने थाना प्रभारी को चैंबर में घुसकर गोली मार दी। थाना प्रभारी की हालत गंभीर है और उपचार जारी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना में गुरुवार दोपहर थाना प्रभारी हितेंद्र नाथ शर्मा को चैंबर में घुसकर उपनिरीक्षक बीआर सिंह ने गोली मार दी। यह गोली उनके कंधे में लगी है। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है। उपनिरीक्षक ने थाना प्रभारी को गोली क्यों मारी, इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

गंभीर रूप से घायल हितेंद्र नाथ शर्मा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उपचार के लिए भोपाल तथा जबलपुर से चिकित्सकों को बुलाया गया है। फिलहाल, उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

थाना प्रभारी पर गोली चलाने वाला उपनिरीक्षक लाइन हाजिर है। उसने गोली चलाने के बाद खुद को कमरे में बंद कर लिया था, जिसे बाद में पुलिस ने बाहर निकाला। आरोपी पुलिस हिरासत में है।

(आईएएनएस)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 July 2023 5:02 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story