डर के साये में दलित समुदाय: राजस्थान में पुलिस सुरक्षा में निकली बारात, शिकायत मिलते ही पुलिस ने संभाला मोर्चा

राजस्थान में पुलिस सुरक्षा में निकली बारात, शिकायत मिलते ही पुलिस ने संभाला मोर्चा
जोधपुर जिले के चोखा गांव में बीते रविवार को एक दलित परिवार की बारात निकली। इस दौरान स्थिति तनावपूर्ण बन गई थी। दूल्हे के भाई नरेंद्र कुमार ने आशंका जाहिर करते हुए बताया कि उनके समुदाय के लोगों को उंची जाति वर्ग के लोग शादी के दौरान घोड़ी पर नहीं बैठने देते है।

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान में आज भी दलित समुदाय डर के साये में जीवन जीने पर मजबूर है। जोधपुर जिले के चोखा गांव में बीते रविवार को एक दलित परिवार की बारात निकली। इस दौरान स्थिति तनावपूर्ण बन गई थी। दूल्हे के भाई नरेंद्र कुमार ने आशंका जाहिर करते हुए बताया कि उनके समुदाय के लोगों को उंची जाति वर्ग के लोग शादी के दौरान घोड़ी पर नहीं बैठने देते है। इसी के चलते उन्होंने पुलिस को सूचित कर दिया था।

पुलिस सुरक्षा में निकली बारात

दूल्हे के भाई से मिली जानकारी के मुताबिक, उनके घर के पीछे रहने वाले एक युवक को फोन पर धमकी मिली थी। अगर "तुम्हारे भाई की घोड़ी पर बैठकर बारात नहीं निकालने दी जाएगी।" इस सूचना के बाद राजीव गांधी थाना पुलिस एक्टीव हो गई और एसीपी रोशन मीणा के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची। और इसके बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत की गई। उन्हीं की सुरक्षा में दूल्हे को घोड़ी पर बैठाकर बारात निकाली गई।

एसीपी ने बताया, "दूल्हे के भाई की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की गई। गांव में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए पुलिस बल को तैनात किया गया था। बारात पूरी तरह शांति और आराम के साथ रवाना हुई।"

पुलिस प्रशासन का किया आभार व्यक्त

नरेंद्र कुमार ने पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा, "पुलिस ने पूरा सहयोग किया, जिसके चलते बिना किसी विवाद के हमारे समाज की परंपरा के अनुसार घोड़ी पर बैठाकर बारात निकाली जा सकी।"

बता दें कि राजस्थान के कई गांवों में दलित समुदाय की बारात के दौरान स्थिति तनावपूर्ण देखने को मिलती है। इन्हीं घटनाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने तुरंत मोर्च संभाल लिया था। इस वजह से संभावित विवाद टल गया और एक सामाजिक सौहार्द देखने को मिला। वहीं, इस मामले में दूल्हे के भाई ने शिकायत में धमकी देने वाले व्यक्ति के नाम का खुलासा नहीं किया है।

Created On :   3 Nov 2025 9:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story