बिहार विधानसभा चुनाव 2025: पीएम मोदी के कट्टा वाले बयान पर कांग्रेस चीफ ने किया पलटवार, कहा- अपनी सरकार पर पर्दा डलने के लिए करते है नेहरू-इंदिरा गांधी की बातें

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव के मद्देनजर राज्य का सियासी पारा हाई है। सत्तापक्ष और विपक्ष लगातार एक दूसरे पर हमलावर हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 नवंबर को आरा में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने कहा आरजेडी ने कांग्रेस की कनपटी पर कट्टा रख कर सीएम फेज घोषित करवाया है। इस बयान को लेकर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा क्या पीएम मोदी वहां मौजूद थे क्या? कट्टा रखने की बात कह रहे हैं।
जनसभा के दौरान पीएम ने क्या कहा?
पीएम ने आरा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "आज मैं आपको इंडिया गठबंधन की सच्चाई बताता हूं कि अंदर क्या चल रहा है। आरजेडी और कांग्रेस के बीच खीचतांन मची हुई है। नामांकन दाखिल करने के ठीक एक दिन पहले बंद दरवाजे के पीछे खटपट चल रही थी। कांग्रेस चाहती है कि मेरी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री बने, राजद चाहती है मेरी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री बने। लेकिन राजद ने मौका नहीं छोड़ा। आरजेडी ने कांग्रेस की कनपटी पर कट्टा रखकर सीएम फेज घोषित करवाया है। कांग्रेस तेजस्वी के मुख्यमंत्री बनने से सहमत नहीं है। चुनाव के पहले ही कांग्रेस की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। घोषणा पत्र के दौरान भी कांग्रेस की नहीं सुनी गई।चुनाव के बाद दोनों दलों के बीच सिर फुटौव्वल तय है। बिहार में सिर्फ एनडीए सरकार ही अच्छा शासन दे सकती है।"
मल्लिकार्जुन ने केंद्र और राज्य सरकार को घेरा?
मोदी के इस बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने को पलटवार किया। खरगे ने सोमवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेस की इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार को घेरा। उन्होंने कहा अब भी पीएम मोदी पुरानी बातें करते हैं। अपनी सरकार पर पर्दा डलने के लिए वह जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी की बातें करते हैं।वे बिहार के बारे में बिल्कुल भी बात नहीं करते। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, महंगाई, घर, एमएसपी के बारे में कुछ भी नहीं बोलते हैं। नगर निगम चुनाव से लेकर विधानसभा चुनाव और संसद के चुनाव तक एक ही बात करते रहते हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्रे के पास सिर्फ पुरानी बातें उठाते हैं। वह कांग्रेस के ऊपर टिप्पणी करते हैं उनके पास यही काम रह गया है।
एनडीए की योजनओं को चुनावी वादा बताया- खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष ने तीखे शब्दों में पीएम मोदी की आलोचना की। उन्होंने कहा, मोदी साहब झूठों के बेताज बादशाह हैं। वे झूठ पानी की तरह बोलते हैं। हर जग केवल झूठ फैलाते हैं। लोकसभा चुनाव में भी यह करते हैं। इसलिए उन्हें चुनाव में बहुमत तक नहीं मिला तो यहां पर 2/3 क्या लाएंगे। देश में सरकारी नौकरी नहीं दे रहे हैं। जबकि 50 लाख पद खाली हैं। इन पदों को भरने के लिए वे न तो कोई काम कर रहे हैं, न ही इस पर बात करते हैं। बिहार में एनडीए सरकार की ओर से चालू की गई योजना महिला रोजगार योजना पर कांग्रेस अध्यक्ष ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा बिहार के लोग होशियार हो गए हैं। आप चाहे उन्हें लुभाने के लिए 10 हजार की बजाय 10 लाख रुपये भी बॉटे तो भी वे सोच समझकर ही वोट डालेंगे। वोट लेने का समय आया है तो महिलाओं को 10 हजार रुपए दे रहे हैं। राज्य में 20 साल से सत्ता में हैं तब दिमाग में नहीं आया। वहीं केंद्र में 11 सालों से सरकार है तब पीएम मोदी के दिमाग में नहीं आया। और चुनावी घोषणाएं कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री पद के लिए नीतीश का नाम क्यों नहीं लिया जा रहा?
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, कल पटना में पीएम ने एक रोड शो किया। जिसमें नीतीश कुमार को पीएम मोदी ने पुलाया तक नहीं। वे इस समय कहां हैं किसी को पता नहीं है। मुख्यमंत्री पद के लिए नीतीश कुमार का नाम तक नहीं लिया जा रहा है। मोदी ने सीएम को लेकर एक बार भी कुछ नहीं बोले। नीतीश को वह गायब कर रहे हैं। उनके साथ चाल चली जा रही है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस पर्यवेक्षक अशोक गहलोत ने भी पीएम मोदी के कट्टा वाले बयान पर तीखा हमला बोला है। गहलोत ने कहा पीएम चुनाव जीतने के लिए कोई भी झूठ बोल देते हैं। महागठबंधन ने सोच समझ कर तेजस्वी यादव को बिहार का सीएम और मुकेश साहनी को उपमुख्यमंत्री घोषित किया है।
Created On :   4 Nov 2025 2:17 AM IST












