मोदी सरकार का बड़ा आदेश, 54 चीनी ऐप्स पर लगाया प्रतिबंध, फ्री फायर भी खतरे में

Modi government ban 54 more mobile apps in india, Free Fire is also in danger
मोदी सरकार का बड़ा आदेश, 54 चीनी ऐप्स पर लगाया प्रतिबंध, फ्री फायर भी खतरे में
चीनी एप बैन मोदी सरकार का बड़ा आदेश, 54 चीनी ऐप्स पर लगाया प्रतिबंध, फ्री फायर भी खतरे में

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत सरकार ने एक बार फिर से 54 मोबाइल ऐप्स पर शिकंजा कसते हुए इन्हें बैन कर दिया है। इनमें चीनी ऐप्स भी शामिल हैं। इन एप्स पर भारत की सुरक्षा, संप्रभुता और अखंडता को खतरे का हवाला देते हुए बैन लगाया गया है। सूत्रों के अनुसार, ये ऐप चीन जैसे विदेशों में भारतीयों के संवेदनशील डेटा को सर्वर पर ट्रांसफर कर रहे थे। आईटी मंत्रालय ने गूगल प्ले स्टोर से इन एप्लिकेशन को ब्लॉक करने के भी निर्देश दिए हैं। 

रिपोर्ट के अनुसार, आईटी कानून की धारा 69ए के तहत इन ऐप को प्रतिबंधित किया गया है। बैन किए गए मोबाइल एप्स में ऐसे एप्स भी शामिल हैं, जिन्हें पहले बैन किया गया था लेकिन क्लोन के रूप में ये फिर से सामने आए। 

भारत के प्रौद्योगिकी व्यय में इस साल 8.7 फीसदी की बढ़त की संभावना

कई फोन में अब भी एक्टिव
बैन किए गए सभी ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर और एप स्टोर से हटा लिया गया है। हालांकि जिन लोगों ने पहले से इन एप्स को डाउनलोड कर रखा है, उन मोबाइल पर ये एप्स एक्टिव हैं। फिलहाल बैन किए गए मोबाइल एप्स को कोई लिस्ट जारी नहीं की गई है। सूत्रों की मानें तो इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय जल्द ही बैन किए गए ऐप्स की एक लिस्ट जारी कर सकती है।

2022 में पहला मामला
आपको बता दें कि, 2020 के बाद से भारत सरकार द्वारा कुल 270 ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है। जून 2020 से भारत सरकार ने 224 से ज्यादा चाइनीज ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया था। जिसमें पहली बार में भारत ने 59 ऐप्स को बैन किया गया था। वहीं 2022 में मोबाइल एप्स पर प्रतिबंध का यह पहला मामला है। 

कौन से एप हुए बैन?
सूत्रों के मुताबिक, बैन किए गए एप्स में ब्यूटी कैमरा, स्वीट सेल्फी एचडी, ब्यूटी कैमरा - सैल्फी कैमरा, एक्वालाइजर एंड बॉस बूस्टर, कैम काड फॉर सेल्सफोर्स एंट, टिकटॉक, हेलो, वीचैट, केवाई, क्लैश ऑफ किंग्स, अलीबाबा का यूसी ब्राउजर, आइसोलैंड 2: एशेज ऑफ टाइम लाइट, विवा वीडियो एडिटर, ओनमोजी शतरंज, ओनमोजी एरिना, ऐपलॉक, डुअल स्पेस लाइट, यूसी न्यूज, लाइक, बिगो लाइव, शाइन, क्लब फैक्ट्री समेत 54 ऐप्स को बैन किया गया है।

नया वॉयस कॉल इंटरफेस लाने की तैयारी में व्हाट्स ऐप

गरेना फ्री फायर भी खतरे में
रिपोर्ट के अनुसार, पॉपुलर मोबाइल गेम गरेना फ्री फायर भी खतरे में है। बीच में यह एप गूगल प्ले स्टोर और ऐप्पल ऐप स्टोर गायब हो गया था। संभावना जताई जा रही है नई बैन लिस्ट में इसे शामिल किया जा सकता है। फिलहाल, गरेना इंटरनेशनल या गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर की ओर से कोई बयान या आधिकारिक पुष्टि नहीं आई है।  

Created On :   14 Feb 2022 6:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story