न्यू जीपीयू: Nvidia GeForce RTX 5050 हुआ लॉन्च, डेस्कटॉप और गेमिंग लैपटॉप लिए है शानदार GPU

Nvidia GeForce RTX 5050 हुआ लॉन्च, डेस्कटॉप और गेमिंग लैपटॉप लिए है शानदार GPU
  • GeForce RTX 3050 एंट्री लेवल ग्राफिक्स कार्ड है
  • यह डस्कटॉप और गेमिंग लैपटॉप दोनों के लिए है
  • यह GeForce RTX 3050 का अपडेटेड वर्जन है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सेमीकंडक्टर चिप बनाने वाली कंपनी एनवीडिया (Nvidia) ने डेस्कटॉप और गेमिंग लैपटॉप के लिए एंट्री लेवल ग्राफिक्स कार्ड लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने नए जीफोर्स आरटीएक्स 5050 (GeForce RTX 5050) को लॉन्च किया है, जो कि जीफोर्स आरटीएक्स 3050 (GeForce RTX 3050) का अपडेटेड वर्जन है। नए जीपीयू में Nvidia के ब्लैकवेल CUDA कोर हैं और यह 8GB वीडियो मेमोरी से लैस है। इसमें ज्यादा स्पीड, बेहतर ग्राफिक्स और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी जैसे Ray Tracing और DLSS 4 का सपोर्ट मिलता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन...

Nvidia GeForce RTX 5050 की कीमत

एनवीडिया के नए जीपीयू की कीमत $249 (लगभग 21,400 रुपए) से शुरू होती है और GPU को Asus, Colorful, Gainward, Galaxy, Gigabyte, Inno3D, MSI, Palit, PNY और Zotac सहित कई OEM द्वारा बेचा जाएगा। ये GPU जुलाई की दूसरी छमाही में खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।

Nvidia GeForce RTX 5050 से लैस लैपटॉप अब खरीदने के लिए उपलब्ध हैं और इनकी कीमत $999 (लगभग 85,900 रुपये) से शुरू होती है। Asus भारत में नए Nvidia GeForce RTX GPU से लैस गेमिंग लैपटॉप लॉन्च करने वाला पहला OEM है।

Nvidia GeForce RTX 5050 स्पेसिफिकेशन

एनवीडिया जीफोर्स आरटीएक्स 5050 में 2.57GHz की पीक क्लॉक स्पीड मिलती है। इसमें 2560 Blackwell CUDA कोर, 5th जनरेशन के Tensor कोर और 4th जनरेशन के Ray Tracing कोर हैं। यह डिवाइस AI फीचर्स के लिए 440 ट्रिलियन ऑपरेशन्स प्रति सेकंड (TOPS) की क्षमता देता है। RTX 3050 की तुलना में RTX 5050 में 60% तक ज्यादा परफॉर्मेंस मिलने का दावा किया गया है।

कनेक्टिविटी विकल्पों में HDMI2.1b पोर्ट और तीन DisplayPort 2.1b पोर्ट के लिए सपोर्ट शामिल है। इसमें गेमिंग के लिए DLSS 4 (Multi Frame Generation के साथ), Ray Tracing और Nvidia Reflex जैसे एडवांस फीचर्स का सपोर्ट है। डेस्कटॉप वर्जन में 8GB GDDR6 वीडियो मेमोरी दी गई है, दूसरी ओ लैपटॉप वर्जन में GDDR7 मेमोरी मिलती है जो ज्यादा पावर एफिशिएंट है।

Created On :   26 Jun 2025 3:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story