- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- बीते एक महीने में तीसरी बार ठप हुआ...
UPI Down: बीते एक महीने में तीसरी बार ठप हुआ UPI, करोड़ो लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी, शाम 7 बजे फिर से बहाल हुई सर्विसेज

- बीते एक महीने में सोमवार को तीसरी बार ठप हुआ UPI
- करोड़ो लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी
- हालांकि, शाम 7 बजे फिर से बहाल हुई सर्विसेज
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में सोमवार 12 मई को लाखों यूजर्स को शाम 7 बजे तक ऑनलाइन पेमेंट करने में काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ा था। दरअसल, सोमवार शाम अचानक किसी समस्या की वजह से ऑनलाइन पेमेंट ठप हो गया। लोग ऑनलाइन पेमेंट करना तो चाहते थे लेकिन गड़बड़ी की वजह से पेटीएम, फोनपे और गूगल पे जैसी प्रमुख पेमेंट ऐप पर यूपीआई भुगतान सेवाएं नहीं हो पा रही थी। हालांकि, शाम 7 बजे इन आई गड़बड़ी को ठीक कर इन सुविधाओं को वापस बहाल कर दी गई।
दरअसल, गड़बड़ी की वजह से जैसे ही यूजर्स पेटीएम जैसी ऑनलाइन पेमेंट ऐप खोल रहे थे वैसे ही उन्हें एरर मैसेज मिल रहा था। इन असुविधाओं के चलते सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फोनपे, गूगल पे और कुछ पेटीएम के उपयोगकर्ताओं की शिकायतों की बाढ़ आ गई थी। लोग इनमें कम्पलेन कर रहे थे कि वह ऑनलाइन पेमेंट नहीं कर पा रहे हैं।
इसके बाद मश्हूर ऑनलाइन पेमेंट कंपनी फोन पे ने एक आधिकारीक बयान जारी कर इस गड़बड़ी के पीछे की वजह बताई। उन्होंने अपने बयान में बताया, "पिछले सप्ताह संघर्ष के बढ़ने को देखते हुए, फोनपे पर हमने अपने नेटवर्क फायरवॉल पर साइबर सुरक्षा उपायों को बढ़ाने के साथ सक्रिय डीआर अभ्यास शुरू किया। आज शाम, हमारी सभी सेवाओं में हमारे 100 प्रतिशत ट्रैफिक को एक नए डेटा सेंटर के माध्यम से परोसा जा रहा था। दुर्भाग्य से, सोमवार शाम के पीक ट्रैफिक ने नेटवर्क क्षमता की कमी को उजागर किया जिसके कारण लेनदेन विफल होने लगे। हमने अब अपनी अन्य साइटों पर अपने ट्रैफिक को फिर से संतुलित कर लिया है और रिकवरी देख रहे हैं। इसके लिए हमें खेद है।"
जानकारी के लिए बता दें, पिछले एक महीने में ये तीसरी बार है जब यूपीआई सेवाएं ठप हुई हो। यूपीआई एक ऐसा सिस्टम है जिसपर देशभर के करोड़ो लोग निर्भर रहते हैं। ऐसे में इस सिस्टम का बार-बार ठप पड़ा जाने की वजह से कई लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
Created On :   13 May 2025 2:00 AM IST