आगामी अपडेट: Vivo और iQOO के हैंडसेट में मिल सकता है नया Origin OS, अगले महीने चीन में होगा लॉन्च

Vivo और iQOO के हैंडसेट में मिल सकता है नया Origin OS, अगले महीने चीन में होगा लॉन्च
  • चीन में Origin OS 6 अगले महीने लॉन्च किया जाएगा
  • भारत में लॉन्च को लेकर टिप्सटर ने पोस्ट शेयर किया है
  • टिप्सटर ने पोस्ट में दी गई अपनी खबर को पक्का बताया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की टेक कंपनी वीवो (Vivo) घरेलू यूजर्स के लिए अपडेटेड ओरिजिन ऑपरेटिंग सिस्टम (Origin OS) लाने के लिए तैयार है। वर्तमान में ज्यादातर वीवो (Vivo) और आईकू (iQOO) हैंडसेट एंड्रॉइड 15 (Android 15) पर आधारित Origin OS 5 पर चलते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, Android 16 पर आधारित Origin OS 6 अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। उम्मीद है कि, आने वाले Vivo X300 सीरीज के हैंडसेट Origin OS 6 पर चलने वाले पहले फोन होंगे। आइए जानते हैं इससे जुड़ी अन्य डिटेल...

ये स्मार्टफोन भारत में Origin OS पर स्विच कर सकते हैं

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर टिप्सटर अभिषेक यादव (@yabhishekhd) ने एक पोस्ट किया है, जिसके अनुसार, भारत में Vivo और iQOO स्मार्टफोन जल्द ही Origin OS इंटरफेस के साथ आएंगे। टिप्सटर का दावा है कि यह "पक्की" खबर है, हालांकि, कंपनी की ओर से अब तक इसकी आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है।

भारत में Funtouch OS पर चलते हैं य फोन

आपको बता दें कि, भारत में Vivo और iQOO स्मार्टफोन फिलहाल Funtouch OS इंटरफेस पर चलते हैं। यदि टिप्सटर की ओर से दी गई जानकारी सही साबित होती है, तो उम्मीद है कि Vivo भारत में Funtouch OS को धीरे-धीरे बंद कर देगा और उसकी जगह Origin OS लेगा, ताकि यूजर्स को चीन जैसा ही इंटीग्रेट एक्सपीरियंस मिल सके।

चीन में अगले महीने आएगा Origin OS 6

इस बीच, वीवो ने पुष्टि की है कि Android 16-आधारित Origin OS 6 को चीन में 10 अक्टूबर को पेश किया जाएगा। Vivo X300 और Vivo X300 Pro, Android 16- वर्जन के साथ लॉन्च होने वाले पहले स्मार्टफोन हो सकते हैं।

Created On :   20 Sept 2025 3:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story