- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- गूगल के अपकमिंग स्मार्ट स्पीकर का...
आगामी डिवाइस: गूगल के अपकमिंग स्मार्ट स्पीकर का नाम आया सामने, 'Google Home Speaker' के नाम से हो सकता है लॉन्च

- एक नई रिपोर्ट में गूगल स्पीकर को लेकर दावा किया है
- इस डिवाइस का नाम "Google Home Speaker" होगा
- इसमें 360-डिग्री ऑडियो सपोर्ट होने की उम्मीद है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज टेक कंपनी गूगल (Google) जल्द ही अपने नए स्मार्ट स्पीकर को लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने इसे पिछले महीने मेड वाय गूगल (Made by Google) इवेंट में पेश किया था। लेकिन, इसकी अधिक जानकारी शेयर नहीं की। लेकिन, हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस डिवाइस का नाम गूगल होम स्पीकर (Google Home Speaker) होगा। आइए जानते हैं इस आगामी डिवाइस से जुड़ी अन्य डिटेल...
Google Home Speaker की अन्य डिटेल
गूगल के इस आगामी स्मार्ट स्पीकर को अगले महीने पेश किया जा सकता है। इसमें इमर्सिव साउंड एक्सपीरियंस के लिए 360-डिग्री ऑडियो सपोर्ट होने की उम्मीद है। Google Home ऐप में कथित तौर पर मिले कोड की एक नई स्ट्रिंग से इस नाम का संकेत मिलता है। APK टियरडाउन से Nest Aware की रीब्रांडिंग "Google Home Premium" होने का भी संकेत मिलता है।
"Google Home Speaker" नाम की जानकारी 9to5Google ने Android के लिए Google Home ऐप के नए वर्जन के APK टियरडाउन के माध्यम से देखी है। गूगल होम स्पीकर का नाम, नेस्ट मिनी, नेस्ट ऑडियो और नेस्ट हब जैसे गूगल डिवाइस पर दिखाई देने वाली नेस्ट ब्रांडिंग से अलग है। यह गूगल के ओरिजनल नेमिंग ट्रेडिशन की ओर वापसी का संकेत देता है, जो गूगल होम, होम मिनी और होम मैक्स लाइनअप के समान है।
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि नेस्ट अवेयर को गूगल होम प्रीमियम के रूप में रीब्रांड किया गया है। कोड में नए ब्रांडिंग के तहत नए फीचर्स की डिटेल शामिल हैं। इसमें जेमिनी और जेमिनी लाइव का नया डिजाइन किया गया गूगल होम ऐप शामिल है। इसमें AI-ऑपरेटेड इवेंट समरी, नए गूगल होम स्पीकर पर 360 ऑडियो और नेस्ट कैम्स और डोरबेल पर 2K वीडियो है।
कब होगा लॉन्च?
गूगल 1 अक्टूबर को गूगल होम डिवाइस के लिए जेमिनी अपडेट की घोषणा करने वाला है। माना जा रहा है कि यह टेक दिग्गज उसी दिन गूगल होम स्पीकर भी लॉन्च करेगा।
Created On :   20 Sept 2025 2:40 PM IST















