Breaking News: आज की बड़ी खबरें 13 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 13 Sept 2025 10:22 AM IST
भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला नहीं खेला जाना चाहिए- केदार जाधव
पीएम नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपना 75वां जन्मदिन मनाएंगे। इस मौके पर लोगों को स्वास्थ्य और पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली को लेकर जागरूक करने के लिए पुणे में 'पुणे ऑन पेडल्स' और 'पुणे वॉकेथॉन' का आयोजन हुआ, जिसमें पूर्व भारतीय क्रिकेटर केदार जाधव ने भी हिस्सा लिया।
- 13 Sept 2025 10:11 AM IST
जीएसटी रेट्स में कटौती ऐतिहासिक सुधार और ऑटो उद्योग के लिए एक बड़ी राहत- पीयूष गोयल
भारत में मेक इन इंडिया के 10 वर्ष पूरे होने पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यह उच्च लक्ष्य निर्धारित करने, सप्लाई चेन को मजबूत करने, मजबूती बढ़ाने और रोजगार, निर्यात एवं हाई-क्वालिटी मैन्युफैक्चरिंग में योगदान देने का एक सही समय है।
- 13 Sept 2025 10:09 AM IST
कर्नाटक के हासन जिले में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान एक बेकाबू ट्रक के श्रद्धालुओं पर चढ़ जाने से 8 लोगों की मौत
कर्नाटक के हासन जिले में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान एक बेकाबू ट्रक के श्रद्धालुओं पर चढ़ जाने से 8 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। इस दर्दनाक हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के परिजन को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की अनुग्रह राशि की घोषणा की है।
- 13 Sept 2025 9:53 AM IST
प्रधानमंत्री मोदी आइजोल को दिल्ली, गुवाहाटी और कोलकाता से जोड़ने वाली तीन नई ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे
प्रधानमंत्री मोदी आइजोल को दिल्ली, गुवाहाटी और कोलकाता से जोड़ने वाली तीन नई ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे। इनमें सैरांग-आनंद विहार (दिल्ली) राजधानी एक्सप्रेस (साप्ताहिक), कोलकाता-सैरांग-कोलकाता एक्सप्रेस (सप्ताह में तीन दिन) और गुवाहाटी-सैरांग-गुवाहाटी एक्सप्रेस (दैनिक) शामिल हैं। पीएम मोदी जनता को संबोधित भी करेंगे।
- 13 Sept 2025 9:37 AM IST
रूस में शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए
रूस में आज शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के ये तेज झटके रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पूर्वी तट के पास महसूस हुए है,भूकंप की तीव्रता 7.1 बताई गई है। भूकंप के बाद इलाके में सुनामी की चेतावनी जारी की गई। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने भूकंप की तीव्रता 7.4 और केंद्र 39.5 किलोमीटर की गहराई में बताया।
- 13 Sept 2025 9:18 AM IST
नेपाल में 73 वर्षीय सुशीला कार्की ने शुक्रवार रात पदभार ग्रहण किया
नेपाल में केपी शर्मा ओली के इस्तीफे के बाद कई दिनों तक चली राजनीतिक अनिश्चितता के बाद 73 वर्षीय सुशीला कार्की ने शुक्रवार रात पदभार ग्रहण किया
- 13 Sept 2025 8:56 AM IST
सुशीला कार्की के नेतृत्व में नेपाल में शांति और स्थिरता आयेगी - विदेश मंत्रालय
विदेश मंत्रालय (MEA) ने एक बयान में कहा कि हम सुशीला कार्की के नेतृत्व में नेपाल में नई अंतरिम सरकार के गठन का स्वागत करते हैं. हमें उम्मीद है कि इससे शांति और स्थिरता आयेगी
- 13 Sept 2025 8:40 AM IST
भारत ने नेपाल में सुशीला कार्की के नेतृत्व में बनी नई अंतरिम सरकार का स्वागत किया
भारत ने नेपाल में सुशीला कार्की के नेतृत्व में बनी नई अंतरिम सरकार का स्वागत किया. सुशीला कार्की को शुक्रवार रात नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ दिलाई
- 13 Sept 2025 8:32 AM IST
नेपाल में सुशीला कार्की के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार बनने जा रही है।
नेपाल में सुशीला कार्की के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार बनने जा रही है। उनके नाम पर सहमति बनने से पहले राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल और सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिग्देल की उपस्थिति में Gen-Z समूहों के बीच बैठक हुई
- 13 Sept 2025 8:21 AM IST
शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन 2027 पाकिस्तान में आयोजित होगा
शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन 2027 पाकिस्तान में होने वाला है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक कार्यक्रम के दौरान दी इसकी जानकारी दी
Created On :   13 Sept 2025 8:00 AM IST












