Coimbatore Gang Rape Case: 'एक 20 वर्षीय छात्रा अपने मित्र के साथ...' कोयंबटूबर के सामूहिक दुष्कर्म मामले में NHRC सदस्य ने सरकार को घेरा

एक 20 वर्षीय छात्रा अपने मित्र के साथ... कोयंबटूबर के सामूहिक दुष्कर्म मामले में NHRC सदस्य ने सरकार को घेरा
प्रियंक कानूनगो ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए राज्य सरकार को इसका जिम्मेदार बताया है। इतना ही नहीं प्रदेश सरकार को घेरते हुए सवाल किया कि वह महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठा रही है और कितनी को निर्भया बनाएंगी?

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलनाडु के कोयंबटूबर में एक कॉलेज की छात्रा कथित रुप से सामूहित दुष्कर्म किया गया था। इस मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए राज्य सरकार को इसका जिम्मेदार बताया है। इतना ही नहीं प्रदेश सरकार को घेरते हुए सवाल किया कि वह महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठा रही है और कितनी को निर्भया बनाएंगी?

आयोग के सदस्य ने आगे बताया कि इस घटना प्रदेश सरकार पूरी तरह से विफल हो गई हैं। उन्होंने इस अपराध को लेकर कहा कि यह घटना न केवल ह्रदय विदारक है, बल्कि साल 2012 में दिल्ली में हुए निर्भयाकांड की यादें ताजा करती है। निर्भया की घटना से पूरा देश हिल गया था। इसके बाद से देश को यौन हिंसा से लड़ने के लिए कड़े कानून बनाने पड़े थे।

पूरा देश हुआ था एकजुट

प्रियंक कानूनगो ने यह भी कहा, "कोयंबटूर की यह घटना दिल दहला देने वाली है। एक 20 वर्षीय छात्रा अपने मित्र के साथ थी। उसके साथ गैंगरेप हुआ। यह घटना हमें उस निर्भया की याद दिलाती है जिसके लिए पूरा देश एकजुट हुआ था। हमने मजबूत कानूनी ढांचे और लड़कियों की सुरक्षा के लिए संघर्ष किया था, लेकिन आज भी तमिलनाडु सरकार एक छात्रा को सुरक्षा देने में नाकाम रही है। यह सरकार की सीधी जिम्मेदारी है।"

उनका आगे कहना है, "सरकारों को कब समझ आएगा कि बेटियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है? आखिर और कितनी निर्भया चाहिए होंगी ताकि वे जागें? यह निश्चित रूप से सरकार की विफलता है।"

क्या है कोयंबटूर गैंगरेप मामला?

बीते रविवार की शाम को कोयंबटूर एयरपोर्ट के करीब 20 साल की कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए कहा था कि पीड़ित छात्रा अपने पुरुष दोस्त के साथ कार में सवार थी। इसी दौरान तीन आरोपियों ने खड़ी गाड़ी की खिड़की को तोड़ा और उसके दोस्त पर वार कर दिया। इसके बाद लड़की को सुनसान इलाके में ले जाया गया। और उसके बाद घटना को अंजाम दिया गया।

पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमले की घटना रात करीब 11 बजे हुई। पीड़िता को सोमवार सुबह बचाया गया और फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। आरोपियों की तलाश के लिए सात टीमों का गठन किया गया है।" उन्होंने आगे बताया कि पीड़िता को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, उसके दोस्त को कोयंबटूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल (CMCH) में इलाज चल रहा है। आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी की जा रही है।

Created On :   4 Nov 2025 2:20 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story