25वां स्थापना दिवास: उत्तराखंड के दो दिवसीय विशेष विधानसभा सत्र का आयोजन, पहले दिन राष्ट्रपति मुर्मू ने दिया अभिभाषण, इन उपलब्धियों पर की चर्चा

उत्तराखंड के दो दिवसीय विशेष विधानसभा सत्र का आयोजन, पहले दिन राष्ट्रपति मुर्मू ने दिया अभिभाषण, इन उपलब्धियों पर की चर्चा
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के अभिभाषण से सत्र की शुरुआत की गई, जिसमें उन्होंने प्रदेश के 25वें वर्षगांठ की विकास परियोजनाओं को बारे में कहा है। उनका कहना है कि राज्य युवा ऊर्जा, मातृशक्ति और शौर्य का प्रतिक है।

डिजिटल डेस्क, देहरादून। उत्तराखंड इस साल अपना 25वां स्थापना दिवास मना रहा है। इस मौके पर राज्य की विधानसभा में दो दिवसीय विशेष सत्र का आयोजन रखा गया है। इसके पहले दिन सदन में ऐतिहासिक माहौल देखने को मिला है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के अभिभाषण से सत्र की शुरुआत की गई, जिसमें उन्होंने प्रदेश के 25वें वर्षगांठ की विकास परियोजनाओं को बारे में कहा है। उनका कहना है कि राज्य युवा ऊर्जा, मातृशक्ति और शौर्य का प्रतिक है। साथ ही कहा कि आगामी वर्षों में प्रदेश नए लक्ष्यों की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया है।

देश के लिए बन रहा प्रेरणा

उत्तराखंड राज्य की स्थापना 9 नवम्बर 2000 को भारत गणत्रंत के 27वें प्रदेश के रुप में की गई थी। इसी मौके पर राष्ट्रपति मुर्मू राज्य के दौरे पर है। इस दौरान उन्होंने अपने अभिभाषण में कहा कि प्रदेश ने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण और समान नागरिक संहिता जैसे मुद्दों पर काम किया है। उनका यह भी कहना है कि प्रदेश के पास सीमित संसाधन होने के बावजूद भी वह देश के लिए प्रेरणा बनता जा रहा है।

विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना

हालांकि, इस सत्र के दौरान विपक्ष ने सरकार के सामने कई सवाल खड़े किए हैं। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने बताया कि राज्य को बने हुए 25 साल पूरे हो गए है, लेकिन पर्वतीय इलाकों में आज भी रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं स्वस्थ नहीं है। उन्होंने पलायन की समस्या पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह अभी तक जस की तस बनी हुई हैं। वहीं, सरकार अपनी विकास कार्यों के दावों को छिपाने का काम कर रही है।

इसके जवाब में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश अगल-अलग क्षेत्रों में मजबूती से प्रगति कर रहा है। वहीं, विपक्ष केवल आलोचना करने में लगा हुआ है, जबकि सरकार 25 सालों से विकास की यात्रा में नया अध्याय लिख रहा है। आज प्रदेश पर्यटन ऊर्जा, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण में अन्य अग्रणी राज्यों की तुलना में आगे बढ़ रहा है। यूसीसी को लागू करने का फैसला भी इसी सरकार में लिया गया है। जो महिला सम्मान और समानता की दिशा में मील का पत्थर साबित हुआ है।

मंत्री ने विपक्ष पर लगाए आरोप

कैबिनेट मंत्री ने विपक्ष पर आरोप लगाया और कहा कि वह प्रदेश की उपलब्धियों को नजरअंदाज करने का काम कर रहे है और नकारात्मक राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सीएम धामी के नेतृत्व में सरकार 'विकासित उत्तराखंड' के विजन पर का कर रही है। इसमें पलायन रोकने, स्थानीय उत्पादों को पहचान दिलाना और युवाओं को रोजगार से जोड़ने का काम किया रा रहा है।

Created On :   3 Nov 2025 9:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story