ताजा रुझानों में हुबली-धारवाड़ सेंट्रल सीट से पीछे चल रहे हैं जगदीश शेट्टार, जेडीएस प्रमुख कुमारस्वामी की भी स्थिति कुछ ठीक नहीं, जानें हाई प्रोफाइल सीटों पर क्या है दिग्गज नेताओं की स्थिति

ताजा रुझानों में हुबली-धारवाड़ सेंट्रल सीट से पीछे चल रहे हैं जगदीश शेट्टार, जेडीएस प्रमुख कुमारस्वामी की भी स्थिति कुछ ठीक नहीं, जानें हाई प्रोफाइल सीटों पर क्या है दिग्गज नेताओं की स्थिति
टॉप 10 हाई प्रोफाइल सीटों पर दिग्गज नेताओं की स्थिति

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के सभी 224 सीटों के ताजा रुझान सामने आ गए हैं। कांग्रेस पार्टी 118 सीटों के साथ सबसे आगे चल रही है। वहीं दूसरे नंबर पर बीजेपी 82 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा जेडीएस 23 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। यह केवल ताजा रुझान है। फाइनल नतीजे अभी आना बाकी है। लेकिन सीटों का यहीं आंकड़ा रहा तो कांग्रेस पार्टी कर्नाटक में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना लेगी। इस विधानसभा चुनाव में कई दिग्गज नेताओं की किस्मत भी दांव पर लगी हुई है।

इसमें बीजेपी नेता और प्रदेश के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार, जगदीश शेट्टार और कुमारस्वामी तक कई दिग्गज नेताओं की सीटों पर ताजा रूझान सामने आ गए हैं। अभी तक के रुझानों में कांग्रेस बीजेपी से करीब 30 सीटों से आगे चल रही है। आइए नजर डालते हैं कर्नाटक की हाई प्रोफाइल सीटों पर दिग्गज नेताओं की स्थिति क्या है?


क्षेत्र

कुल सीट

कांग्रेस

भाजपा

जेडीएस

हैदराबाद कर्नाटक

40

23

11

05

बैंगलुरु शहर

28

11

16

01

महाराष्ट्र कर्नाटक

50

27

19

03

करावल तटीय

19

04

15

0

मध्य कर्नाटक

23

12

09

01

पुराना मैसूर 64 36 04 21

ताजा रुझान में मंत्री, विधायकों और नेता प्रतिपक्ष के हाल

उम्मीदवार

सीट

ताजा हाल

बसवराज बोम्मई

भाजपा

शिग्गांव आगे

विजयेंद्र येदियुरप्पा

भाजपा

शिकारीपुरा आगे

डीके शिवकुमार

कांग्रेस

कनकपुरा आगे

जगदीश शेट्टार

कांग्रेस

हुबली धारवाड़ पीछे

सिद्धारमैया

कांग्रेस

वरुण आगे

प्रियंक खड़गे

कांग्रेस

चित्तापुर आगे

एचडी कुमारस्वामी

जेडीएस

चन्नापटना आगे

निखिल कुमारस्वामी

जेडीएस

रामनगरम पीछे

रमेश जरकिहोली

भाजपा

गोकक आगे

लक्ष्मण सांगप्पा सावदी

कांग्रेस

अथानी आगे

अरागा ज्ञानेंद्र

भाजपा

तीर्थहल्ली आगे

सीटी रवि

भाजपा

चिकमंगलूर पीछे

दिनेश गुंडु राव

कांग्रेस

गांधीनगर आगे

जगदीश शेट्टार

10.06 AM: जगदीश शेट्टार हुबली-धारवाड़ सेंट्रल सीट से पीछे चल रहे हैं। जगदीश शेट्टार लिंगायत समुदाय के दिग्गज नेता हैं और हुबली- धारावाड़ विधानसभा क्षेत्र से लगातार 6 बार बीजेपी की ओर से विधायक रह चुके हैं। लेकिन इस बार भाजपा ने शेट्टार को टिकट नहीं दिया था। जिसकी वजह से शेट्टार ने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। इस बार हुबली-धारावाड़ सीट से कांग्रेस की ओर से जगदीश शेट्टार और बीजेपी के नेता महेश तेंगिनाकाई चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं।

एचडी कुमास्वामी

10.00 AM: चन्नापटना विधानसभा सीट से जेडीएस प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमास्वामी शुरूआती रुझानों में पीछे चल रहे हैं।

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई

10.00 AM: लिंगायत समुदाय के बड़े नेताओं में से एक और कर्नाटक के मौजूदा मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई शिग्गांव सीट से एक बार फिर चुनाव लड़ रहे हैं। वह अपनी सीट से अपनी सीट से आगे चल रहे हैं।

पूर्व सीएम सिद्धारमैया बनाम बीजेपी की ओर से मंत्री वी.सोमन्ना

कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं प्रदेश के पूर्व सीएम सिद्धारमैया इस बार वरुणा विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं। वहीं भाजपा के वरिष्ठ मंत्री वी.सोमन्ना भी इसी वरुणा सीट से चुनावी जंग लड़ रहे हैं। जोकि अभी पीछे चल रहे है। दोनों दिग्गज नेताओं के बीच चुनावी मुकाबला बेहद की कड़ा है।

डीके शिवकुमार

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार कनकपुर विधानसभा सीट से आगे चल रहे है। डी. के. राज्य के दूसरे सबसे बड़े वोक्कालिगा समुदाय से आते हैं। इनको कांग्रेस के संकटमोचन भी कहा जाता है। पार्टी अध्यक्ष प्रदेश की राजनीति में बीजेपी को कई बार मात दे चुके हैं। डी.के. शिवकुमार बड़े कद के नेता माने जाते हैं। उन्होंने कर्नाटक से लेकर गुजरात तक अन्य भी कई राज्य संभालने का काम किया है। वहीं इस बार इनका मुकाबला भाजपा के राजस्व मंत्री आर के अशोक से है। अब देखना होगा कि इन दोनों नेताओं में किसके सिर पर जीत का सेहरा सजता है।


Created On :   13 May 2023 4:28 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story