IND Vs SA World Cup 2025 Final: भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, पहली बार बनी वर्ल्डचैंपियन, खिताबी मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराया

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। टीम ने वनडे वर्ल्डकप 2025 के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हरा दिया है।
नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 298 रन बनाए। टीम इंडिया की तरफ से शेफाली वर्मा ने 87, दीप्ति शर्मा ने 58, स्मृति मंधाना ने 45 और ऋचा घोष ने 34 रन बनाए। वहीं साउथ अफ्रीका की तरफ से आयाबोंगा खाका ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।
299 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 45.3 ओवर में 246 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की तरफ से कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने शतक लगाया। वहीं भारत की तरफ से दीप्ति शर्मा ने 5 विकेट लिए। वहीं बल्ले से कमाल दिखाने वाले शेफाली वर्मा ने गेंद से शानदार खेल दिखाते हुए 2 अहम विकेट लिए।
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, अमनजोत कौर, जेमिमा रॉड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर।
साउथ अफ्रीका: लौरा वोल्वार्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्ज, सुने लुस, मारिजान कैप, अनेरी डेरेकसन, अनेके बॉश, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), क्लो ट्रायॉन, नदिन डी क्लार्क, आयाबोंगा खाका और नॉन्कुलुलेको मलाबा।
Created On :   3 Nov 2025 12:11 AM IST












