आज सजेगा महिला वनडे विश्व कप फाइनल का मंच: खिताबी मुकाबले में आमने सामने भारत और दक्षिण अफ्रीका, जानें मौसम से लेकर पिच रिपोर्ट तक सब कुछ

खिताबी मुकाबले में आमने सामने भारत और दक्षिण अफ्रीका, जानें मौसम से लेकर पिच रिपोर्ट तक सब कुछ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज 2 नवंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में महिला वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों की लीग स्टेज में भिड़ंत हुई थी लेकिन अंत में दक्षिण अफ्रीका 3 विकेट से विजयी रहा थी। वहीं अब भारतीय टीम फाइनल में उस हार का बदला लेते हुए पहली बार विश्व कप जीतना चाहेगी। दोनों टीमें पहली बार ट्रॉफी के लिए जोर लगाएंगी।

बता दें कि, भारतीय टीम इससे पहले मिताली राज की अगुवाई में 2005 और 2017 में विश्व कप के फाइनल में पहुंच चुकी है। साल 2005 में दक्षिण अफ्रीका में खेले गए विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 98 रन से हराया था जबकि 2017 में इंग्लैंड ने घरेलू सरजमीं पर रोमांचक फाइनल में भारत पर नौ रन से जीत दर्ज की की। भारत विश्व कप में अपना तीसरा फाइनल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलने को तैयार है। आज रविवार का दिन महिला क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक होगा क्योंकि जीतने वाली टीम पहली बार विश्व विजेता बनेगी।

कैसा रहेगा नवी मुंबई का मौसम?

2 नवंबर को भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका फाइनल मैच बारिश में धुल सकता है। मैच में बारिश कई बार दखल दे सकती है मैच के दौरान आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और शाम के समय बारिश आने की संभावना है। एक्यूवेदर अनुसार शाम 4-7 बजे के बीच 50 प्रतिशत से भी ज्यादा बारिश का अनुमान है। शाम के समय तापमान गिरकर 25 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। दिन के समय उमस का स्तर काफी अधिक हो सकता है। दूसरी पारी में ड्यू बहुत बड़ा फैक्टर साबित हो सकती है। ऐसे में टॉस बहुत महत्वपूर्ण होगा, जिसे जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का निर्णय कर सकती है।

भारत का पलड़ा भारी

भारत विश्व कप में अपना तीसरा फाइनल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलने को तैयार है। दोनों देशों के बीच 34 वनडे मैचों 20 जीत के साथ भारत का पलड़ा भारी है लेकिन विश्व कप में मुकाबला बराबरी का है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच महिला विश्व कप 2025 का फाइनल मुकाबला दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा। इससे आधे घंटे पहले यानी 2:30 बजे टॉस होगा।

भारतीय महिला बनाम साउथ अफ्रीका महिला हेड तू हेड रिकॉर्ड (ODI में)

कुल मैच- 34

भारत ने जीते- 20

साउथ अफ्रीका ने जीते- 13

बेनतीजा- 1

भारतीय महिला टीम की संभावित प्लेइंग 11

शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिगेज, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेट कीपर), अमनजोत कौर, राधा यादव, क्रांति गौड़, नल्लापुरेड्डी चराणी, रेणुका सिंह।

साउथ अफ्रीका महिला टीम की संभावित प्लेइंग 11

लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताज़मिन ब्रित्स, एनी बॉश, सुने लूस, मैरिज़ेन कप्प, सिनालो जाफ्टा (विकेट कीपर), एनेरी डर्कसेन, क्लो ट्राइऑन, नदीन डी क्लर्क, आयाबांगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा।

Created On :   2 Nov 2025 11:58 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story