अपने जीवन के नए पड़ाव की शुरूआत करेंगे राघव-परिणीति, दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई का फंक्शन हुआ शुरू, प्रियंका चोपड़ा समेत कई सेलेब्स हुए शामिल

अपने जीवन के नए पड़ाव की शुरूआत करेंगे राघव-परिणीति, दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई का फंक्शन हुआ शुरू, प्रियंका चोपड़ा समेत कई सेलेब्स हुए शामिल

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के लिए आज का दिन काफी सबसे स्पेशल होने वाला है। इस ब्यूटीफुल कपल के जीवन के इस महत्वपूर्ण पड़ाव में राजनीति से लेकर मनोरंजन जगत की कई नामी हस्तियां शामिल होने वाली हैं। दोनों ही 13 मई यानी आज सगाई के बंधन में बंधकर नई पारी की शुरूआत करेंगे। जानकारी के मुताबिक, सगाई का फंक्शन दिल्ली के कपूरथला हाऊस में शाम 5 बजे से शुरू होगा। सबसे पहले सुखमनी का पाठ शुरू होगा। इसके बाद अरदास होगा। वहीं सगाई के लिए 8 बजे का समय रखा गया है। वहीं मेहमानों का डिनर रात 9 बजे शुरू होगा।

इससे पहले आज दोपहर में राघव और परिणीति अपने सगाई वेन्यू का निरीक्षण करने पहुंचे थे। दोनों का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में कपल को गाड़ी में बैठकर कपूरथला हाउस से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है।

ये मेहमान होंगे शामिल

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, परिणीति और राघव की सगाई में करीब 150 मेहमान शामिल होंगे। इन मेहमानों में परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, आप सुप्रीमों और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जैसे नाम शामिल हैं। प्रियंका चोपड़ा को आज दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा गया। वह अकेली ही बहन की सगाई में शामिल होने पहुंची हैं। उनके साथ उनके पति निक जोनस और बेटी मालती नहीं थे।

इन आउटफिट्स में नजर आएंगे परिणीति और राघव

इस खास मौके पर राघव चड्ढा जहां अपने मामा पवन सचदेव की डिजाइन किए हुए आउटफिट में नजर आएंगे। वहीं परिणीति मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई आउटफिट पहनेंगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कपल ऐसे कपड़े पहनेंगे जो शाम के शाही जश्न की थीम के कलर से मिलता-जुलता हो।

Created On :   13 May 2023 11:45 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story