यूएन का 80 वां सत्र: रूस ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्‍यता का समर्थन किया

रूस ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्‍यता का समर्थन किया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्‍यता का समर्थन किया है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र में कहा मौजूदा वैश्विक परिदृश्य को ध्‍यान में रखते हुए सुरक्षा परिषद में सुधार की जरूरत है। लावरोव ने संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा में अपने भाषण में ग्‍लोबल साउथ की सामूहिक स्थिति को आकार देने में एससीओ और ब्रिक्‍स जैसे मंचों के महत्व पर जोर दिया। रूसी विदेश मंत्री ने कहा कि ये समूह विकासशील देशों के हितों के समन्वय के तंत्र के रूप में एक निर्णायक और विशेष भूमिका निभाते हैं।

लावरोव ने कहा कि सुरक्षा परिषद में एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका से प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए ब्राज़ील और भारत की स्‍थायी सदस्‍यता का रूस समर्थन व्यक्त करता है। आपको बता दें सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता के लिए रूस संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद का एकमात्र स्थायी सदस्य बन गया जिसने भारत का समर्थन किया है।

रूसी विदेश मंत्री लावरोव ने आगे कहा वर्तमान वैश्विक संतुलन 80 साल पहले संयुक्त राष्ट्र की स्थापना के समय से काफी डिफरेंट है, अब समय आ गया है कि सुरक्षा परिषद को अधिक प्रभावी और प्रतिनिधित्‍व पूर्ण बनाने के लिए सुधारों की आवश्यकता है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की मांग इस वर्ष की सभा का मुख्य विषय रहा है।


Created On :   28 Sept 2025 11:32 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story