उत्तर प्रदेश: संभल में बुलडोजर एक्शन जारी, तोड़फोड़ अभियान चला रहा है जिला प्रशासन, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

संभल में बुलडोजर एक्शन जारी, तोड़फोड़ अभियान चला रहा है जिला प्रशासन, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
उत्तर प्रदेश में संभल DM डॉ. राजेंद्र पेंसिया ने कहा, "जिले भर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। यह तालाब की जमीन है जिस पर एक बड़ा मैरिज पैलेस बना है। तहसीलदार ने 30 दिन पहले इसे गिराने का आदेश जारी किया था

डिजिटल डेस्क, संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुलडोजर एक्शन जारी है। जिला प्रशासन ने संभल में तोड़फोड़ अभियान चलाया। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

उत्तर प्रदेश में संभल DM डॉ. राजेंद्र पेंसिया ने कहा, "जिले भर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। यह तालाब की जमीन है जिस पर एक बड़ा मैरिज पैलेस बना है। तहसीलदार ने 30 दिन पहले इसे गिराने का आदेश जारी किया था। इसके बाद कोई अपील दायर नहीं की गई इसलिए आज ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है, कोर्ट में सभी पक्षों को सुना गया। उसके बाद तहसीलदार कोर्ट ने आदेश जारी किया और हम उसी के अनुसार आगे बढ़ रहे हैं, सभी की राय है कि अगर यह अवैध रूप से बना है, तो इसे गिरा दिया जाना चाहिए।

संभल SP के.के. बिश्नोई ने कहा यहां इन्हें 30 दिनों का समय दिया गया था। 30 दिन बाद भी जब इनके द्वारा इसे नहीं तोड़ा गया तो प्रशासन द्वारा निर्णय लिया गया कि इसे स्वयं तोड़ा जाएगा। यह एक अवैध निर्माण था। इन्हें पर्याप्त समय दिया गया था। यहां पुलिस की पूरी व्यवस्था है। यहां ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है... यह काफी बड़ा क्षेत्र है। इस जगह का निर्माण कई बीघा जमीन पर किया गया था।

Created On :   2 Oct 2025 1:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story