Karur Stampede: 'मुख्यमंत्री जी बदला लेना है तो दफ्तर आओ...', करूर भगदड़ मामले पर एक्टर विजय ने तोड़ी चुप्पी, CM स्टालिन पर साधा निशाना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तमिलनाडु के करूर में एक्टर से नेता बने विजय ने भगदड़ पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए घटना पर दुख व्यक्त किया है। साथ ही विजय ने अपने समर्थकों की सुरक्षा पर गंभीर चिंता जताई है।
करूर भगदड़ हादसे पर विजय ने जताया दुख
विजय ने कहा कि वह इस घटना से गहरे सदमे में हैं। उन्होंने बताया कि किस तरह सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उपयुक्त स्थानों का चयन किया गया और पुलिस विभाग से अनुमति भी मांगी गई, लेकिन इसके बावजूद एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हो गई।
इस दौरान विजय ने कहा कि अपने समर्थकों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर बल देते हुए कहा कि उन्होंने घटना को राजनीतिक कारणों से बचाने के लिए सभी एहतियाती कदम उठाए थे। उन्होंने स्वीकार किया कि इस घटना ने सभी को गहराई से प्रभावित किया है। इसके साथ ही विजय ने आश्वासन दिया कि प्रभावित लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर साधा निशाना
इतना ही नहीं, बल्कि विजय ने घटना के खिलाफ बोलने वाले राजनीतिक दलों की निंदा भी की। उन्होंने कहा कि वे लगभग पांच महीनों तक प्रोपेगेंडा टूर चलाते रहे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सच्चाई जल्द ही सामने आएगी और उनकी पार्टी ने कुछ भी गलत नहीं किया है।
उन्होंने आगे कहा, "मैं भी इंसान हूं। जब इतने सारे लोग प्रभावित हुए हैं, तो मैं उन लोगों को छोड़कर कैसे वापस आ सकता हूं? मैं इसलिए नहीं गया क्योंकि मैं यह सुनिश्चित करना चाहता था कि कोई अप्रिय घटना दोबारा न हो। । हमने पांच जिलों में प्रचार किया, तो करूर में ऐसा क्यों हुआ? यह कैसे हुआ? लोग सच्चाई जानते हैं और सब कुछ देख रहे हैं। "
मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से अपील करते हुए, उन्होंने अपने समर्थकों की बजाय ख़ुद को पेश किया। उन्होंने कहा, "सीएम साहब, अगर बदला लेना है तो मेरे साथ कुछ भी कर लो। उन्हें हाथ मत लगाना। मैं या तो घर पर रहूंगा या अपने ऑफिस में। मेरे साथ जो चाहो करो।"
उन्होंने अपने समर्थकों द्वारा किसी ग़लती के आरोपों को खारिज कर दिया। "हमने इसके अलावा कुछ भी ग़लत नहीं किया। हमने कुछ भी गलत नहीं किया। फिर भी पार्टी नेताओं, दोस्तों और सोशल मीडिया यूज़र्स के नाम एफ़आईआर में दर्ज की जा रही हैं। "
Created On :   30 Sept 2025 5:57 PM IST