अजब गजब: जंगल में है एक ऐसा जानवर जिसको देखकर शेर के भी कांपते हैं पैर, जानें कौन है जंगल का योद्धा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अफ्रीका के जंगलों में एक ऐसा जंगली सूअर रहता है, जिससे शेर भी भिड़ने से पहले कई बार सोचता है। इसे वारथॉग कहा जाता है। देखने में यह साधारण सूअर जैसा लगता है, लेकिन खतरा महसूस होते ही यह बेहद खतरनाक हो जाता है।
यह भी पढ़े -दुनिया में है एक ऐसा जानवर जिसकी नींद नहीं है ज्यादा लंबी, शरीर को तरोताजा करने के लिए लेता है सिर्फ 30 मिनट
तलवार जैसे दांत इसकी सबसे बड़ी ताकत
इस जानवर की सबसे खास पहचान इसके लंबे और नुकीले दांत हैं। इसके मुंह के ऊपर और नीचे दोनों तरफ दांत निकले होते हैं। नीचे वाले दांत काफी तेज और मजबूत होते हैं, जो बड़े शिकारी को भी घायल कर सकते हैं। कई बार जंगल में ऐसे दृश्य देखे गए हैं जब इस जंगली सूअर ने पलटवार कर शेर को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।
शांत स्वभाव लेकिन खतरे में हमला
यह जानवर ज्यादातर घास, जड़ें और फल खाता है। आमतौर पर शांत रहता है, लेकिन जैसे ही खतरा महसूस होता है, तुरंत हमला करने के लिए तैयार हो जाता है। इसकी रफ्तार भी काफी तेज होती है और यह अचानक पलटकर वार करने में माहिर माना जाता है।
यह भी पढ़े -चार साल से महिला को हो रही थी झपकियों की बीमारी, आंखो का करवाया टेस्ट, रिजल्ट देखकर रह गई शॉक
बच्चों के लिए शेर से भी भिड़ जाती है मादा
जंगल में मादा वारथॉग अपने बच्चों की रक्षा के लिए किसी भी हद तक चली जाती है। कई बार देखा गया है कि वह अकेले ही शेर के सामने खड़ी हो जाती है और उसे वहां से भगा देती है। यही वजह है कि बड़े शिकारी भी इसे हल्के में नहीं लेते।
Created On :   15 May 2026 11:57 PM IST













