अजब गजब: दुनिया के इस देश में नहीं पाया जाता एक भी सांप, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बारिश का मौसम शुरू हो चुका है। इस दौरान लोगों के घरों में जलभराव होने के चलते अक्सर सांप निकल आते हैं। इनमें कई सांप इतने खतरनाक होते हैं कि जिनके काटने से लोगों की मौत भी हो जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया में एक ऐसा देश भी है जहां एक भी सांप नहीं पाया जाता है। यहां सांप क्यों नहीं पाया जाता इसकी वजह भी हैरान करने वाली है। आइए जानते हैं दुनिया के इस अनोखे देश के बारे में। दुनिया का एक ऐसा देश जहां नही पाया जाता एक की सांप, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
सांपविहीन देश है आयरलैंड
यूरोपीय देश आयरलैंड एक ऐसा देश है जहां सांप की कोई भी प्रजाति नहीं पाई जाती है। इसकी पीछे की वजह यहां की एक पौराणिक मान्यता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई सालों पहले यहां एक सेंट पैट्रिक नाम के संत रहते थे। उन्होंने यहां रहने वाले लोग की सांपो से रक्षा करने के लिए देशभर के सभी सांपों को एक साथ घेर लिया था। इसके बाद उन्होंने अपनी शक्तियों से सभी सांपों को देश से बाहर निकालकर समुद्र में फेंक दिया था। मान्यता के मुताबिक उन्होंने यह अद्भुत कार्य 40 दिन भूखे रहते हुए किया था।
जानें कहना हैं वैज्ञानिकों का
वहीं अगर स्थानीय मान्यताओं से हटकर वैज्ञानिक मान्यताओं पर नजर डालें तो इसकी कुछ और वजह सामने आती है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, आयरलैंड में कभी सांप पाए ही नहीं जाते थे। यहां के जीवाश्म अभिलेख विभाग में भी इनका यहां मौजूद होने का कोई रिकॉर्ड है। कई विशेषज्ञों ने इसके पीछे एक और कारण बताया है। उनके मुताबिक, आयरलैंड में सांप न पाए जाने का प्रमुख कारण यहां का तापमान अत्याधिक ठंडा होना है। अमूमन देखा गया है कि ठंडे स्थानों पर सांप कम ही पाए जाते हैं।
इस देश में सांप का न पाया जाना हैरान इसलिए भी करता है क्योंकि यहां 12800 ई.पू. पहले से ही इंसानों के होने के सबूत मिले हैं। यहां तक कि ऐसा माना जाता है कि यहां दुनिया का सबसे पुराना बार भी है जो कि करीब 900 साल पुराना है।
Created On :   15 Jun 2025 1:11 AM IST















